Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai Sadar Hospital : बिहार सरकार भले ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ‘ऑल इज़ वेल’ होने का लाख दावे करती है, लेकिन जमीनी तस्वीर कुछ और ही हकीकत बयां करती है। बेगूसराय सदर अस्पताल की हालत देखकर कोई भी समझ सकता है कि मरीजों का इलाज भगवान भरोसे ही चल रहा है। ओपीडी में ताला, डॉक्टर नदारद : मंगलवार सुबह सदर अस्पताल का नज़ारा चौंकाने वाला था। सुबह 9:42 बजे ओपीडी रूम-7 के सामने करीब 25 महिलाएं डॉक्टर का इंतजार करती दिखीं, लेकिन दरवाजा बंद और चिकित्सक नदारद। रूम-8 का ताला 10:20 बजे खुला, वहां भी डॉक्टर की जगह नर्सिंग…
Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के अजगरबर का है, जहाँ 21 सितंबर को ग्रामीण चिकित्सक मुरारी कुमार का गला कटा शव बरामद हुआ था। जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह चौंकाने वाली है। मुरारी की पत्नी मौसम कुमारी ने अपने ही प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, मौसम का प्रेम-प्रसंग मुरारी के साथ क्लिनिक में काम करने वाले प्रिंस कुमार से चल रहा था। जब…
बेगूसराय कोर्ट का बड़ा फैसला: BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष को 4 साल की जेल, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को भी दोषी करार
Begusarai News : बेगूसराय से बड़ी खबर करीब 33 साल पुराने पुलिस पर फायरिंग मामले में मंगलवार को स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया। अदालत ने BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष और चर्चित बाहुबली नेता राम लखन सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह एवं उनके सहयोगी वीरेंद्र ईश्वर उर्फ शोषण सिंह को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश सह एडीजे-2 संजय कुमार की अदालत ने राम लखन सिंह ( Ram Lakhan Singh )और वीरेंद्र ईश्वर को पुलिस पर गोलीबारी मामले में चार-चार साल की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। वहीं, पूर्व सांसद सूरजभान सिंह (Surajbhan Singh)को एक साल की…
Begusarai News : बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद को 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा है। यह कार्रवाई बेगूसराय के NH-31 जीरोमाइल स्थित एक होटल के पास की गई। जानकारी के मुताबिक, बछवाड़ा प्रखंड के रसीदपुर पैक्स अध्यक्ष अखिलेश कुमार सुमित अपने पैक्स भवन को गोदाम में तब्दील करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया था। लेकिन आवेदन की स्वीकृति के लिए सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रंजीत शंकर प्रसाद ने 25 हजार रुपए की मांग की थी। बाद…
Begusarai News : साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के पार्वतीपुर निवासी धीरज महतो से 33 लाख 25 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना बेगूसराय में दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने खुद को निवेश कंपनी का मालिक बताकर पहले पीड़ित से फोन पर संपर्क किया और बाद में उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। उस ग्रुप में शेयर बाजार, IPO और SPO में निवेश के गुण बताए जाते थे। इसके बाद एक एप डाउनलोड कराने के बाद…
बनारस में पुलिस ने गिरिराज सिंह के दामाद को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया, जानते हैं क्यों?
डेस्क : उत्तर प्रदेश के बनारस में हुए वकील और पुलिस के बीच विवाद का मामला केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में सुर्खियों है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के दौरान पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने से वकील शिवप्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मामला खासतौर पर इसलिए चर्चा में है क्योंकि शिवप्रताप सिंह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के भाई जयराज सिंह के दामाद हैं। जानकारी के अनुसार, शिवप्रताप सिंह पत्नी के साथ बनारस के लक्ष्मी कुंड स्थित मंदिर से घर लौट रहे थे। रथयात्रा चौराहे पर ट्रैफिक जाम में पुलिस और वकील के बीच विवाद हो…
बेगूसराय में आयोजित हुआ State Wide Para Sports Championship 2025, दिव्यांग खिलाड़ियों ने दिखाया जज़्बा
State Wide Para Sports Championship 2025 Begusarai : बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को State Wide Para Sports Championship 2025 का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पेरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा बेगूसराय एवं खगड़िया, डीपीओ आईसीडीएस, कला संस्कृति पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांग प्रतिभागी मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार लगातार खेल के क्षेत्र…
Begusarai News : बेगूसराय जिला प्रशासन ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान को लेकर जिलेभर में सफाई व जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत और गांव-गली तक लगातार सफाई कार्य किए जा रहे हैं। DM तुषार सिंगला ने दुर्गा पूजा समितियों से विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और पंडालों में हरे-नीले डस्टबिन लगाने का निर्देश दिया है, ताकि यत्र-तत्र कचरा न फैले। 24 सितंबर को पंचायत स्तर पर सभी स्वच्छता कर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर आयोजित होगा। इसमें स्वास्थ्य जांच के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं…
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। रविवार की सुबह तेघड़ा थाना क्षेत्र गुप्ता-लखमीनियां बांध के पास झाड़ियों में 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव निवासी रमाकांत सिंह के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। वह दवा कंपनी में एमआर का काम करता था और पिछले 4 साल से ससुराल मधुरापुर पुवारी टोला में रह रहा था। फोन कर बुलाया गया, फिर मोबाइल स्विच ऑफ परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात करीब 8 बजे किसी…
बेगूसराय : काबर किसान महापंचायत के बैनर तले आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता बल्लभ बादशाह ने तीसरे दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया। विधान पार्षद सर्वेश कुमार ने मौके पर उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। मंझौल के ऐतिहासिक शताब्दी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में काबर क्षेत्र के किसान, मजदूर, युवा और छात्र उपस्थित थे। इस मौके पर सर्वेश कुमार ने कहा कि काबर क्षेत्र की जमीन का मुद्दा पिछले 40 वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर रही है,…
