Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai News : बरौनी रिफाइनरी में हाल ही में प्रकाशित जूनियर ऑफिसर भर्ती विज्ञप्ति को लेकर स्थानीय युवाओं में नाराज़गी बढ़ गई है। इस भर्ती में केवल डिप्लोमा धारकों को ही पात्र माना गया है, जिससे बी.एससी. और एम.एससी. जैसे विज्ञान स्नातक छात्र खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। AISF और AIYF ने उठाई आवाज़ ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने इस मुद्दे पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिफाइनरी प्रबंधन और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, एआईवाईएफ के राज्य अध्यक्ष शंभू देवा और एआईवाईएफ बेगूसराय के…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल,  सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव का एक युवक अपनी पत्नी से कहासुनी के बाद इतना गुस्सा हुआ कि सीधे 33 हजार वोल्ट हाई टेंशन तार वाले पोल पर चढ़ गया। युवक की ड्रामा के वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और देखते ही देखते गांव में सैकड़ों लोग पोल के पास जुट गए। युवक की पहचान रचियाही गांव निवासी मंटून रजक के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में काम…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से इंसाफ़ की देरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी रिटायर्ड शिक्षक रविंद्र कुमार सिंह, जिनकी उम्र अब 80 साल हो चुकी है, को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) सबा आलम की अदालत ने 10 साल की सश्रम कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 18 अगस्त 1992 का है। उस समय रविंद्र सिंह 41 साल के थे। घटना को लेकर उनके बेटे अशोक कुमार (उस वक्त उम्र करीब 12 साल) ने बताया कि रास्ता मांगने को लेकर विवाद हुआ था। गाली-गलौज और…

Read More

Begusarai News : जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया स्थित कैंपस में उस वक्त हंगामा मच गया, जब होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस घटना में करीब दो दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बड़ी बलिया कैंपस में होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में…

Read More

Begusarai News : सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। क्योंकि पूर्णिया से हवाई जहाज की उड़ान शुरू हो चुकी है। दिलचस्प यह है कि पूर्णिया में एयरपोर्ट के लिए सबसे बड़ी भूमिका वहां के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने निभाई। जब पूर्णिया में एयरपोर्ट, तो बेगूसराय क्यों पिछड़ रहा है? बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह देश की राजनीति में बड़ा नाम हैं। उन्हें बीजेपी का फायर ब्रिगेड नेता भी कहा जाता है। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में शुमार हैं। ऐसे में जनता…

Read More

Begusarai News : जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर में कुएं की चाबी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में गांव के 48 वर्षीय नरेश चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के एक कुएं को पूजा-पाठ के लिए सुरक्षित रखकर ताला लगा दिया गया था। इसकी चाबी नरेश चौधरी के पास रहने की बात कही जाती है। 13 सितंबर को गांव की कुछ महिलाएं पूजा के लिए कुआं खोलना चाहती थीं। इसी दौरान निरंजन चौधरी और राजेंद्र चौधरी के परिवार के लोगों ने नरेश से चाबी मांगी। लेकिन…

Read More

Shiksha Kumari of Begusarai : बेगूसराय एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। बीहट गुरदासपुर टोला निवासी शिक्षा कुमारी को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल जिला, बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित हुआ है। शिक्षा कुमारी का सफर विद्यालय की बुलबुल यूनिट से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कोमल पंख, रजत पंख, स्वर्ण पंख और हीरक पंख अर्जित किए। छठी कक्षा से गाइड्स विभाग में प्रवेश करने के बाद उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान पार किए तथा राज्य पुरस्कार भी प्राप्त किया। लगातार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए…

Read More

Net Worth Giriraj Singh : राजद की प्रवक्ता प्रियंका भारती (Priyanka Bharti) ने केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने न केवल गिरिराज सिंह की राजनीतिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े किए, बल्कि उनकी संपत्ति में हुए अचानक इजाफे पर भी निशाना साधा। प्रियंका भारती ने कहा कि गिरिराज सिंह बार-बार बिहार की जनता को गुमराह करते हैं। वो भूल जाते हैं कि वो टेक्सटाइल मंत्री हैं। जब बिहार के प. चम्पारण में 1719 एकड़ जमीन पर टेक्सटाइल पार्क बनाने की पेशकश की गई, तब केंद्र सरकार ने इसे नज़रअंदाज़ कर गुजरात को…

Read More

Begusarai News : जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव की बेटी श्रेया पाठक (20) की दहेज लोभियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। शादी के महज़ नौ महीने बाद ही यह दर्दनाक वारदात बेंगलुरु से सामने आई है। उलाव निवासी अरुण पाठक उर्फ बाबू साहेब की इकलौती पुत्री श्रेया की शादी 11 दिसंबर 2024 को गढ़पुरा गांव के रेलवे टीटीई संजीव झा से हुई थी। हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से हुई इस शादी में लड़की पक्ष ने लगभग 23 लाख रुपये नगद, बाइक, सोने के आभूषण और अन्य सामान दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही संजीव…

Read More

Praveen Kumar Gunjan of Begusarai : बेगूसराय के लिए गर्व का पल है। चर्चित रंग निर्देशक और बेगूसराय के लाल प्रवीण कुमार गुंजन को वरिष्ठ भिखारी ठाकुर बिहार कला पुरस्कार 2024-25 के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें रंगमंच के क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। प्रवीण कुमार गुंजन ‘द फैक्ट आर्ट एण्ड कल्चर सोसाइटी’ के संस्थापक हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, बनारस केंद्र के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक नाटकों का निर्देशन किया है, जिनका मंचन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

Read More