Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
बेगूसराय की 7 विधानसभा सीटों पर 73 उम्मीदवार, 9 नामांकन अस्वीकृत, 7 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
Begusarai News : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत बेगूसराय जिले में 7 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि कुल 73 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 9 उम्मीदवारों के नाम अस्वीकृत किए गए, जबकि 7 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। अस्वीकृत उम्मीदवारों के नाम नाम वापसी करने वाले उम्मीदवार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची मालूम हो की जिले में कुल 21,40,977 मतदाता हैं, जिनमें 11,34,376 पुरुष, 10,02,323 महिला और 38 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 2,537…
Begusarai News : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ श्री बाबू की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। आजादी के बाद जब भारत ने संविधान और लोकतंत्र के साथ विकास की नई राह पकड़ी, उस दौर में बिहार को नई दिशा देने वाले नेता थे बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह। उन्होंने न केवल राजनीति में स्वच्छता और ईमानदारी की मिसाल कायम की, बल्कि बिहार की औद्योगिक, कृषि और सामाजिक प्रगति की मजबूत नींव रखी। सिमरिया पुल बेगूसराय के विकास का द्वार प्रथम पंचवर्षीय योजना…
Net Worth Rajkumar Singh : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दाखिल हलफनामे में मटिहानी के वर्तमान विधायक राजकुमार सिंह की संपत्ति में बीते 5 सालों में खूब बढ़ी। हलफनामे के अनुसार, विधायक की कुल संपत्ति में 3 करोड़ 56 लाख 18 हजार 930 रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं, उनकी पत्नी की संपत्ति में 45 लाख 92 हजार 83 रुपए का इजाफा हुआ है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि विधायक की साझी संपत्ति में इसी अवधि में 5.30 करोड़ रुपए की कमी आई है। वर्तमान संपत्ति वर्तमान में विधायक राजकुमार सिंह के पास उनकी पत्नी के पास इसके…
Net Worth Kundan Kumar : बेगूसराय सदर सीट से एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी कुंदन कुमार सिंह इस बार भी चर्चा में हैं। वजह है उनकी तेजी से बढ़ती संपत्ति। हाल ही में नामांकन के समय दाखिल शपथ पत्र के अनुसार, कुंदन कुमार 10 करोड़ 56 लाख 89 हजार 903 रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले उनकी संपत्ति में 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार 920 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कुंदन कुमार ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया, पुणे से पीजी की डिग्री हासिल की है। राजनीति में आने से पहले वे बिजनेस…
Net Worth Sushil Kumar : चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद (RJD) प्रत्याशी के रूप में खगड़िया निवासी सुशील कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वे बिहार के पूर्व CM सतीश प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, सुशील ने वर्ष 2008 में मगध विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है और पेशे से वकील हैं। उनके पास 54 लाख 33 हजार 699 रुपये की चल संपत्ति और 14 करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, जो उन्हें विरासत में प्राप्त हुई है। संपत्ति का ब्योरा इस प्रकार है: पत्नी की संपत्ति: हलफनामे…
तेघड़ा में ‘करोड़पति उम्मीदवार’- NDA प्रत्याशी रजनीश और पत्नी के पास 32 करोड़ की संपत्ति..
Net Worth Rajneesh Kumar : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे के अनुसार, तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा समर्थित एनडीए प्रत्याशी और पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार तथा उनकी पत्नी रूबी सिंह दोनों करोड़पति हैं। हलफनामे के मुताबिक, रजनीश कुमार के पास कुल 17 करोड़ 48 लाख 55 हजार रुपए की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी रूबी सिंह के नाम पर 14 करोड़ 91 लाख 93 हजार रुपए से अधिक की संपत्ति दर्ज है। संपत्ति और ऋण रजनीश कुमार पर 11 लाख 31 हजार 599 रुपए, जबकि उनकी पत्नी पर 2 करोड़ 60 लाख 47 हजार 696 रुपए का…
Begusarai News : एक्जीक्यूशन वाद की सुनवाई के दौरान एडीजे तृतीय ब्रजेश कुमार सिंह ने डीएम तुषार सिंगला (DM Tushar Singla) और एसपी मनीष कुमार (SP Manish Kumar) से न्यायालय की अवमानना को लेकर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। अदालत ने दोनों अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। न्यायाधीश ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में जवाब नहीं दिया गया तो फाइल को अवमानना की कार्रवाई के लिए पटना उच्च न्यायालय भेजा जाएगा। यह आदेश 14 अक्टूबर को पारित किया गया है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को निर्धारित की…
Net Worth of Bogo Singh? जदयू के पूर्व विधायक और वर्तमान में महागठबंधन के राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह (Bogo Singh) की संपत्ति में पिछले पाँच वर्षों में काफी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में उनकी कुल संपत्ति में 3 करोड़ 74 लाख 13 हजार 840 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, वर्ष 2020 में उनकी कुल संपत्ति 7 करोड़ 51 लाख 69 हजार रुपए थी, जो अब बढ़कर 11 करोड़ 25 लाख 82 हजार रुपए हो गई है। खेती की जमीन में…
Begusarai News : बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र से जदयू के संभावित उम्मीदवार शशिकांत कुमार उर्फ अमर कुमार सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने यह निर्णय जनता और कार्यकर्ताओं की मांग पर लिया है। अमर कुमार ने अपने समर्थकों की उपस्थिति में कहा कि- ‘यह फैसला जनता के सम्मान और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए लिया गया है।’ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने जनता से आशीर्वाद और समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि- ‘अब जनता तय करेगी कि सेवा करने वाले नेता को विधायक बनाना है या केवल चुनावी समय…
बछवाड़ा में महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’, कांग्रेस और CPI दोनों ने अपने उम्मीदवार उतारे…
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर सहमति न बनने की वजह से कई सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ की स्थिति बन गई है। बछवाड़ा विधानसभा सीट इसका ताजा उदाहरण है, जहां कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) आमने-सामने उतरने जा रही हैं। कांग्रेस ने बछवाड़ा सीट से अपने यूथ प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा बिहार कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से की, जिससे साफ हो गया कि कांग्रेस सीट शेयरिंग में समझौते के मूड में नहीं है। वहीं, CPI…
