Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब शहर के प्रतिष्ठित स्कूल के चेयरमैन को भी रंगदारी की धमकी दी जा रही है। मामला दून पब्लिक स्कूल के चेयरमैन पंकज कुमार सिंह से जुड़ा है। अज्ञात बदमाशों ने उनसे रुपयों की रंगदारी की मांग करते हुए स्कूल पर हमला करने और जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़ित ने रतनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,…

Read More

Begusarai News : खगड़िया जिले के बाल सुधार गृह में मंगलवार शाम एक 15 वर्षीय नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के बागडोभ गांव निवासी सुखदेव सिंह के पुत्र गौरव कुमार उर्फ कारे के रूप में हुई है। गौरव पिछले करीब 15 दिनों से खगड़िया के बाल सुधार गृह में बंद था। जानकारी के मुताबिक, उस पर ग्रामीण बैंक में चोरी करने का आरोप था और पुलिस ने उसके एक मित्र के बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया था। नाबालिग होने के कारण उसे जेल की जगह बाल…

Read More

Begusarai News : बिहार में जहां एक ओर विधानसभा चुनाव की गहमागहमी चरम पर है। नेता अपने-अपने सियासी समीकरण साधने में जुटे हैं, मंचों पर वादों की बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर बेगूसराय के बलिया प्रखंड का शिवनगर गांव गंगा नदी की तेज धार में अपनी पहचान खोता जा रहा है। यहां के लोग वोट की नहीं, बल्कि अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। भवानंदपुर पंचायत के शिवनगर गांव में गंगा नदी का कटाव इस कदर भयावह हो चुका है कि लोगों की नींद, चैन और उम्मीद सबकुछ नदी की लहरों में बहने लगा है। बीते दो…

Read More

Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। सभी 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में बेगूसराय जिले की सभी 7 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस बार जिले के 21 लाख 29 हजार 452 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार जिले में 48 हजार 264 फर्स्ट…

Read More

Begusarai News : जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी मनीष कुमार (SP Manish Kumar) ने 9 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के मुताबिक कई थानों के थानाध्यक्षों और अंचल निरीक्षकों को बदला गया है। चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को मंझौल अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, तेघड़ा थाने के थानाध्यक्ष अमलेश कुमार को बरौनी अंचल का अंचल निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बेगूसराय पुलिस केंद्र में पदस्थापित निरीक्षक प्रदीप कुमार को नगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। तबादले की पूरी सूची नीचे…

Read More

Begusarai News । जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री का खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार (4 अक्टूबर) को फुलवरिया टोला स्थित सॉख गांव में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से हथियार बनाने के उपकरण, देशी कट्टा और कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, मुफसिल थाना को सूचना मिली थी कि सॉख, फुलवरिया टोला निवासी अरविंद शर्मा के घर में अवैध तरीके से देशी हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-01)…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दुर्गा पूजा का उल्लास मातम में बदल गया। माँ की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कई लोग बाल-बाल बचे। जानकारी के अनुसार, गणपतौल पंचायत के महेंद्रगंज काली स्थान पर स्थापित माँ की प्रतिमा विसर्जन के लिए ग्रामीण बलान नदी के शिव मंदिर घाट पहुंचे थे। मूर्ति को लेकर जब लोग घाट की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी सीढ़ी के पास बने गड्ढे में अचानक संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते मूर्ति के साथ करीब 10 लोग गहरे…

Read More

Final Publication Begusarai Voter List : बेगूसराय में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। एक जुलाई 2025 की अहर्ता तिथि के अनुसार डीएम तुषार सिंगला द्वारा जारी सूची में जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 29 हजार 452 दर्ज की गई है। जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 30 हजार 640, महिला मतदाताओं की संख्या 9 लाख 98 हजार 773 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 39 है। प्रकाशित सूची के मुताबिक जिले का निर्वाचक लिंगानुपात 883 और निर्वाचक जनसंख्या अनुपात 0.59 है। डीएम के अनुसार जिले में कुल 2,537…

Read More

बेगूसराय : पूर्व सदर विधायक अमिता भूषण इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार पदयात्रा कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज बीरपुर प्रखंड के बीरपुर पश्चिम पंचायत में पदयात्रा की और ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। पदयात्रा बीरपुर पश्चिम मकतब से शुरू होकर रोशतमा बाज़ार होते हुए बरैपुरा तक पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल रहे। रास्ते में कई जगहों पर सैकड़ों महिलाएं अमिता भूषण का इंतज़ार करती दिखीं, जिन्हें उन्होंने संबोधित किया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार बनने पर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और…

Read More

बेगूसराय से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बरौनी थाना क्षेत्र के बरियाही गांव निवासी रामेश्वर यादव के नाबालिग पुत्र मानव कुमार की मामूली विवाद के कारण पिटाई होने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवरात्री पूजा के लिए मानव कुमार गांव के ही सुरेश यादव के बगीचे में फूल तोड़ने गया था। इसी बात पर नाराज सुरेश यादव ने अपने परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मानव को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद मानव कुमार घर लौट आया, लेकिन उसने अपने माता-पिता को पूरी बात नहीं बताई…

Read More