Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Bihar के मानचित्र पर चमकेगा पटना! सड़क कनेक्टिविटी में होगा बड़ा बदलाव…
    Bihar

    Bihar के मानचित्र पर चमकेगा पटना! सड़क कनेक्टिविटी में होगा बड़ा बदलाव…

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaJanuary 1, 2026 10:10 amUpdated:January 1, 2026 10:19 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bihar News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bihar News : राजधानी पटना और आसपास के इलाकों की यातायात की स्थिति बदलने वाली है। पथ निर्माण विभाग ने शहर, उपनगरों और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली पुल परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने का रोडमैप तैयार किया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से पटना को लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    सरकार का सख्त रुख, देरी नहीं होगी बर्दाश्त

    पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने बीएसआरडीसीएल और बीआरपीएनएनएल की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में स्पष्ट कहा कि अब किसी भी स्तर पर देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता न हो।

    जेपी गंगा पथ का होगा बड़ा विस्तार

    बैठक में सबसे महत्वपूर्ण परियोजना जेपी गंगा पथ के विस्तार को बताया गया। यह फोरलेन कॉरिडोर अब दीघा से शेरपुर और बिहटा होते हुए कोईलवर के नए पुल तक जाएगा। करीब 35.65 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 6,495 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसके पूरा होने से पटना से आरा और दक्षिण बिहार की दूरी कम होगी और शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव घटेगा।

    गंगा पर नए पुल से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर–ताजपुर पुल की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही करीब 19.76 किलोमीटर लंबे छह लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य की स्थिति पर चर्चा हुई। लगभग 4,998 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन को आसान बनाएगा।

    शहर के अंदर सड़क नेटवर्क होगा मजबूत

    पटना शहर के भीतर भी कई सड़क परियोजनाएं तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किलोमीटर लंबी सड़क, मीठापुर–सिपारा और महुली – पुनपुन सड़क परियोजनाओं पर काम जारी है। दीदारगंज से फतुहा, बख्तियारपुर और करजान तक राज्य पथ को चार लेन में चौड़ा किया जा रहा है।

    अटल पथ और नेहरू पथ को मिलेगी नई कड़ी

    नेहरू पथ को पाटली पथ से जोड़ने और पटेल गोलंबर से इको पार्क होते हुए अटल पथ तक नई चार लेन सड़क के निर्माण का समीक्षा की गई। वहीं सर्पेन्टाइन नाले पर भूमिगत नाला बनाकर सड़क बनाने से जलजमाव और जाम की समस्या पर एक साथ नियंत्रण होगा।

    समय पर काम नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

    सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण और तकनीकी अड़चनों को तुरंत दूर किया जाए। सरकार का कहना है कि ये परियोजनाएं अब सिर्फ कागज़ों के साथ साथ जल्द ही ज़मीन पर नजर आएंगी। वहीं पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने वाला है।

    Bihar News Bihar News Today Patna traffic situation
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकभी आपने सोचा New Year 1 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है? आज यहां जान लीजिए
    Next Article Taxi ड्राइवर्स के लिए खुशखबरी! Hyundai ने लॉन्च की नई धाकड़ टैक्सी, जानें- कीमत और माइलेज..
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    By सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pm

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान…

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.