Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
सुरेंद्र मेहता : न जमीन..न बिज़नेस..फिर 61 लाख कैसे बढ़ी संपत्ति? टाटा सफारी..अब फॉरच्यूनर!
Net worth surendra mehta : बिहार के खेल मंत्री और बेगूसराय जिले के बछवाड़ा विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र मेहता की संपत्ति में पिछले 5 साल में अचानक हुई बढ़ोतरी ने सभी को चौंका दिया है। 2020 में उनकी कुल संपत्ति 36 लाख 68 हजार 754 रुपए थी, जो अब बढ़कर 97 लाख 72 हजार रुपए हो गई है। यानी सिर्फ 5 साल में 61 लाख 32 हजार 246 रुपए का इज़ाफ़ा हुआ। आंकड़ों पर नजर डालें तो सस्पेंस यहीं शुरू होता है। हलफनामे के मुताबिक, मंत्री के पास न कोई नया व्यवसाय जुड़ा, न खेती से आय बढ़ी। उलटे,…
Begusarai News : बेगूसराय में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिला सिपाही समेत पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और गोलीबारी की, वहीं कई सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला डीह गांव का है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार…
Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बेगूसराय में PM नरेंद्र मोदी की 24 अक्टूबर को होने वाली चुनावी सभा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जबकि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी स्तरों पर तैयारी तेज़ कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सभा में “झूठे वादे और वोट काटने वाली पार्टियों का मनोबल धराशायी हो जाएगा।” उन्होंने दावा किया कि बेगूसराय की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय…
Begusarai News : लापरवाही कभी-कभी भारी पड़ जाती है। सोमवार को बेगूसराय स्टेशन पर एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में घायल हो गया। यह घटना प्लेटफॉर्म संख्या दो पर उस समय घटी, जब राजेंद्र नगर–सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13228) सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन के खुलने के बाद दौड़कर उसमें सवार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा और उसके आंख के पास गंभीर चोट आई। घायल युवक की पहचान सौरभ कुमार (20 वर्ष), पिता…
जनसुराज प्रत्याशी डॉ. मृत्युंजय चौधरी की संपत्ति 4.5 करोड़ से ऊपर, कोई आपराधिक मामला नहीं..
Net Worth Mrityunjay Kumar Choudhary : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. मृत्युंजय कुमार चौधरी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे में डॉ. चौधरी ने खुद और अपने परिवार की कुल संपत्ति 4.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। हलफनामे के अनुसार, पिछले 5 वर्षों में डॉ. चौधरी की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 2021-22 में उनकी कुल आय 22.70 लाख रुपये थी, जो 2025-26 में बढ़कर 41.22 लाख रुपये तक पहुंच गई यानी करीब 81 प्रतिशत की वृद्धि। वहीं, उनकी पत्नी,…
Cheria Bariarpur Assembly Constituency 2025 : बेगूसराय का चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र जहां की राजनीति सिर्फ चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की जातीय राजनीति का आईना मानी जाती है। आज़ादी के बाद से यह इलाका रहा है राजनीतिक जागरूकता और जातीय समीकरणों का केंद्र बिंदु। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के रामनारायण चौधरी ने कांग्रेस के रामबाबू सिंह को हराकर इतिहास रचा था। लेकिन 1957 में राजनीतिक समीकरण बदल गए—कांग्रेस के युवा हरिहर महतो (कोयरी जाति) ने रामनारायण चौधरी को पराजित कर इस सीट पर कोयरी समुदाय का वर्चस्व स्थापित कर दिया। यह वही चुनाव था…
Begusarai News : जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के समीप बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कटिहार-बरौनी रेलखंड की पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य नाना-नाती और मां-बेटी शामिल हैं। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय धर्मदेव महतो, उनके 7 वर्षीय नाती, मदन महतो की पत्नी 45 वर्षीय रीता देवी और उनकी पुत्री रौशनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बल के साथ…
Begusarai News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अक्टूबर को बेगूसराय के उलाव हवाई पट्टी पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के इलाकों में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम के दिन सुबह 8 बजे से लेकर समापन तक कई रूटों पर भारी और हल्के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें। सभा स्थल के लिए पार्किंग व्यवस्था तय प्रधानमंत्री की सभा में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वालों की पार्किंग व्यवस्था तय…
मटिहानी में जनसुराज के डॉ.अरुण कुमार पर महिला उत्पीड़न का मामला, हलफनामे में सामने आई संपत्ति और आय
Net Worth Dr. Arun Kumar : मटिहानी विधानसभा सीट संख्या-144 से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अरुण कुमार के हलफनामे में उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मामले और संपत्ति का खुलासा हुआ है। हलफनामे के मुताबिक, डॉ. अरुण कुमार पर बेगूसराय में दर्ज शिकायत क्रमांक 439 C/2013 में महिला उत्पीड़न के आरोप शामिल हैं। मामले में आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत आरोप तय होने का इंतजार है। हलफनामे में डॉ. अरुण कुमार और उनकी पत्नी ने पिछले पांच वर्षों (2021-22 से 2025-26) में कुल 3.80 करोड़ रुपये से अधिक की आय दिखाई है। इसमें 2024-25 में डॉ. अरुण…
मुख्य बिंदु: Begusarai News : बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में कचरा फेंकने को लेकर हुआ विवाद मंगलवार की तड़के एक दिल दहला देने वाली वारदात में बदल गया। सोए अवस्था में पंचायत के स्वच्छता मित्र बसंत सिंह (50 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मीनापुर निवासी स्व. राम उदित सिंह के अविवाहित पुत्र थे। पुलिस के अनुसार, बसंत सिंह अपने भाई बबलू सिंह के साथ रहते थे। उनका पड़ोसी राजाराम सिंह और अशोक सिंह के परिवार से लंबे समय से गली की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। बताया गया कि दीपावली की शाम…
