Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»जयंती विशेष : बेगूसराय से बरौनी तक, बिहार के विकास का अध्याय लिख गए श्री बाबू…
    Begusarai News

    जयंती विशेष : बेगूसराय से बरौनी तक, बिहार के विकास का अध्याय लिख गए श्री बाबू…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबOctober 21, 2025 1:12 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ श्री बाबू की जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। आजादी के बाद जब भारत ने संविधान और लोकतंत्र के साथ विकास की नई राह पकड़ी, उस दौर में बिहार को नई दिशा देने वाले नेता थे बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह। उन्होंने न केवल राजनीति में स्वच्छता और ईमानदारी की मिसाल कायम की, बल्कि बिहार की औद्योगिक, कृषि और सामाजिक प्रगति की मजबूत नींव रखी।

    सिमरिया पुल बेगूसराय के विकास का द्वार

    प्रथम पंचवर्षीय योजना के दौरान बिहार में गंगा पर पुल बनाने की योजना बनी। स्थान चयन को लेकर मतभेद थे, पर श्री बाबू ने निर्णय लिया कि पुल बिहार के मध्य में, बेगूसराय और मोकामा को जोड़ने वाले सिमरिया में बने। प्रसिद्ध इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया को बुलाया गया। तमाम विरोधों के बावजूद पुल वहीं बना। यह पुल न केवल बेगूसराय बल्कि पूरे उत्तर बिहार के विकास का आधार बना। अगर यह पुल नहीं होता, तो बेगूसराय की आज की पहचान शायद न होती।

    बेगूसराय बना औद्योगिक हब

    1955–56 में बेगूसराय में थर्मल पावर हाउस की स्थापना हुई। श्री बाबू और रामचरित्र बाबू ने राज्य में दो बिजली कारखाने स्वीकृत कराए एक पतरातू (झारखंड) और दूसरा बेगूसराय के लिए। कठिन परिस्थितियों, साधनों की कमी के बावजूद यह कारखाना चालू हुआ और बेगूसराय को ‘उत्तर बिहार का टाटा नगर’ बनने की दिशा मिली।

    बरौनी रिफाइनरी

    तेल उत्पादन क्षेत्र असम में था, पर तेलशोधक कारखाना खुला बिहार में बरौनी रिफाइनरी। बंगाल और यूपी भी इस परियोजना के लिए प्रयासरत थे, पर श्री बाबू ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इसे बिहार में स्थापित कराया।
    1959 में भूमि अधिग्रहण, 1961–64 के बीच निर्माण और 15 जनवरी 1965 को इसका उद्घाटन हुआ। यह भारत की दूसरी सार्वजनिक क्षेत्र की रिफाइनरी थी। असम से 1200 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से कच्चा तेल लाया गया। यह श्री बाबू की ही देन थी कि बेगूसराय अंतरराष्ट्रीय पहचान पा सका।

    खाद कारखाना किसानों का वरदान

    बरौनी रिफाइनरी के बाद श्री बाबू ने खाद निर्माण कारखाने का सपना देखा। 1960-61 के प्रस्ताव को 1967 में स्वीकृति मिली और 1976 में उत्पादन शुरू हुआ। यहां से उत्पादित यूरिया ने उत्तर भारत के किसानों को नई ताकत दी। यह औद्योगिक विस्तार बरौनी को ‘मिनी कलकत्ता’ बनाने की दिशा में श्री बाबू की एक और पहल थी।

    दुग्ध क्रांति की नींव

    1959 में श्री बाबू ने बरौनी में मक्खनशाला (डेयरी यूनिट) की स्थापना की। यही आज की प्रसिद्ध सुधा डेयरी है, जो हजारों किसानों और पशुपालकों की आर्थिक रीढ़ बन चुकी है। 1989 में इसे सहकारी समिति के रूप में लोकतांत्रिक ढंग से चलाया जाने लगा। इस डेयरी ने न केवल बेगूसराय बल्कि खगड़िया, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय सहित कई जिलों के ग्रामीण जीवन को समृद्ध किया।

    कृषि और जल प्रबंधन

    आजादी से पहले ही श्री बाबू ने बाढ़ और जलजमाव से त्रस्त किसानों की समस्या समझी। आजादी के बाद उन्होंने काबर–बगरस नहर और सुलिस गेट योजना जैसी परियोजनाओं से लाखों एकड़ भूमि को खेती योग्य बनाया।
    बेगूसराय के उत्तरी इलाके को कृषि प्रधान बनाया गया, जबकि दक्षिणी भाग को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया। यही संतुलित विकास नीति श्री बाबू की पहचान बनी।

    औद्योगिक बिहार का शिल्पी

    1963–64 में बरौनी औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के साथ 170 एकड़ में 175 से अधिक छोटी औद्योगिक इकाइयाँ खुलीं। हजारों लोगों को रोजगार मिला। दुर्भाग्यवश, बाद की सरकारों की उपेक्षा से यह औद्योगिक क्षेत्र बीमार पड़ गया, लेकिन श्री बाबू का सपना आज भी जीवित है।

    विकास की राजनीति का पर्याय

    श्री बाबू की राजनीति केवल सत्ता के लिए नहीं थी, बल्कि “गुड गवर्नेंस और जनसेवा” के आदर्श पर आधारित थी।
    उन्होंने हटिया, पतरातू, सिंदरी, डालमियानगर जैसे औद्योगिक केंद्रों और कोसी, गंडक, सोन, कमला जैसी नदी परियोजनाओं से बिहार की तकदीर बदली।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article5 साल में मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह की संपत्ति में 3.56 करोड़ की बढ़ोतरी…
    Next Article बेगूसराय की 7 विधानसभा सीटों पर 73 उम्मीदवार, 9 नामांकन अस्वीकृत, 7 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.