Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान बेगूसराय जिले में मतदान समाप्त होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा–निर्देशों के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126(क) लागू कर दी गई है। इस धारा के तहत जिले में एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल से संबंधित किसी भी गतिविधि संचालन, प्रकाशन या प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। DM तुषार सिंगला ने बताया कि यह प्रतिबंध 06 नवंबर 2025 को सुबह 7:00 बजे से लागू होकर 11 नवंबर 2025 को अंतिम चरण के मतदान के समापन (शाम 6:30 बजे) तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बेगूसराय जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, जिले में कुल 69.27 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिले की सातों विधानसभा सीटों सबसे अधिक उत्साह बछवाड़ा विधानसभा में देखने को मिला, जहाँ 71.22% मतदान दर्ज हुआ। वहीं मुख्य शहरी क्षेत्र वाली बेगूसराय सीट पर मतदान प्रतिशत 66.44% रहा, जो जिले में सबसे कम है। अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा पर दो राज्यों में मतदान करने का आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेज़ हो गया है। आरोप यह था कि उन्होंने 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया और आज मंसेरपुर गांव (बेगूसराय) में भी वोट डाला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में द्वारका विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया । pic.twitter.com/oaZ2Q1mj1V— Prof Rakesh Sinha (@RakeshSinha01) February 5, 2025 ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि दो अलग-अलग राज्यों में मतदान करना चुनाव नियमों का उल्लंघन है।…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बेगूसराय की 7 सीटों पर मतदान जारी है। कुल 73 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी बीच मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने मतदान प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मतदान किया, लेकिन मतदान केंद्रों पर स्थिति ठीक नहीं है। बोगो सिंह ने आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर उनके कार्यकर्ताओं को रातभर परेशान किया गया।…

Read More

Desk : गंगा किनारे बसा मोकामा कभी बिहार की औद्योगिक और व्यापारिक हृदयस्थली था। अंग्रेज़ी शासनकाल में यहां अंतरदेशीय नौवहन और रेलवे ट्रांस-शिपमेंट का प्रमुख केन्द्र स्थापित हुआ। वर्ष 1893 में विश्व प्रसिद्ध शिकारी और लेखक जिम कार्बेट ने यहीं ट्रांस-शिपमेंट इंस्पेक्टर के रूप में कार्य किया था। आजादी के बाद मोकामा में नजारथ (पादरी) अस्पताल की स्थापना हुई, जो इलाज के लिए पूरे प्रदेश का प्रमुख केन्द्र बना। इसके बाद मैकडॉवेल फैक्ट्री, भारत वैगन, बाटा कंपनी और इंडियन टेक्सटाइल्स कॉर्पोरेशन जैसे औद्योगिक प्रतिष्ठान खुलने से मोकामा रोजगार और व्यापार का हब बन गया। सीआरपीएफ बटालियन मुख्यालय की स्थापना और…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय की राजनीति में एक बार फिर दिलचस्प मोड़ देखने को मिला है। जदयू छोड़कर मात्र एक महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए राजेश मुखिया अब एनडीए में पहुंच गए। शाहपुर पंचायत के मुखिया महेश राय के साथ उन्होंने एनडीए की मौजूदगी में यह घोषणा की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा प्रत्याशी कुंदन कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा उपस्थित थे। राजेश मुखिया ने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बेगूसराय सीट इस बार पिछड़े समाज को दी जाएगी। इसी भरोसे पर उन्होंने पार्टी…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र स्थित मक्खाचक वार्ड नंबर–19 में शुक्रवार को जमीन-विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव के दबंगों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर हत्या कर दी, जबकि परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवक की पहचान अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को आरोपित जबरन घर में घुस आए और अभिमन्यु सहित उसके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में अभिमन्यु की मौके…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर ‘आदर्श आचार संहिता’ लागू होते ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मतदान को निष्पक्ष और बिना किसी प्रलोभन के कराने के उद्देश्य से जिले के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवर्तन एजेंसियाँ लगातार निगरानी रख रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकद, शराब, नशीले पदार्थ और कीमती धातुओं की जब्ती की गई। 29 अक्टूबर की कार्रवाई में हुई जब्ती आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक जिले में कुल 302.51 लाख रुपये मूल्य की जब्ती हो…

Read More

Begusarai News : जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस छापेमारी को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। महागठबंधन समर्थित आरजेडी प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर मटिहानी थाने की पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। बोगो सिंह का कहना है कि सत्ताधारी दल के विधायक के इशारे पर पुलिस ने उनके समर्थकों को फंसाने के लिए चकबल्ली दियारा गांव में अवैध छापेमारी की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके कार्यकर्ता झंडू राय के हाथ में जबरन पिस्तौल और कारतूस थमाकर फोटो खिंचवाई, ताकि झूठा मामला दर्ज…

Read More

Begusarai News : जिले के NH-31 पर सिंघौल थाना क्षेत्र के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) राजीव कुमार, सदर अंचलाधिकारी (CO) राहुल कुमार और ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों अधिकारी सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी सरकारी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सीओ राहुल कुमार के दोनों हाथों में…

Read More