Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय जिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव, पहली बार यादव समाज से जिलाध्यक्ष बने Shivprakash Garibdas
    Begusarai News

    बेगूसराय जिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव, पहली बार यादव समाज से जिलाध्यक्ष बने Shivprakash Garibdas

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiApril 1, 2026 11:46 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Congress president Shivprakash Garibdas
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    126 साल बाद बदला समीकरण, कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक?

    बेगूसराय जिला में कांग्रेस बदल गई। बेगूसराय अनुमंडलीय कांग्रेस कमेटी के गठन के 126 बरसों बाद और बेगूसराय जिला गठन के 54 वर्षों बाद बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पहली बार किसी कथित पिछड़ी जाति यादव से आने वाले शिवप्रकाश गरीबदास Shivprakash Garibdas बने हैं। बिहार की आज की जातिवादी और जातीय समीकरण के राजनीतिक दौर में यह बेगूसराय जिले में कांग्रेस पार्टी का मास्टरस्ट्रोक माना जा सकता है।

    36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस

    बिहार में पिछले 36 बरसों से कांग्रेस पार्टी सत्ता से बाहर है। बेगूसराय कभी बिहार में कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। जहां 1952, 1957 और 1962 के विधानसभा चुनावों में अधिकांश कांग्रेस विधायक ही चुने जाते रहे थे। विपक्ष के इक्के-दुक्के विधायक ही चुने गए थे।

    लेकिन 1967 के चुनाव से विपक्षियों की चुनौती कांग्रेस को मिलने लगी और पार्टी लगातार संघर्ष करते हुए जिले में अपना जनाधार बनाए रखने में सफल रही।

    1989-90 के बाद कांग्रेस का पतन

    1989 के लोकसभा चुनाव और 1990 के विधानसभा चुनाव में जिले से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया और तब से लगातार कांग्रेस पार्टी कमजोर होती गई।

    जातीय समीकरण बदलने लगे:

    • दलित और मुस्लिम वोटर राजद और कम्युनिस्ट की ओर शिफ्ट हुए
    • सवर्ण वोटर भाजपा की ओर चले गए

    पिछड़ी जातियों के समीकरण के साथ राजद-कम्युनिस्ट गठबंधन मजबूत हुआ, जिससे कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो गई।

    संगठन बचाने की कोशिश, लेकिन नेतृत्व एकतरफा

    भाजपा का जिले में प्रभाव बढ़ने के बाद कांग्रेस राजद-कम्युनिस्ट गठबंधन से जुड़ी जरूर, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ।

    इसके बावजूद:

    • कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी
    • फिर भी कुछ सवर्ण और दलित नेता संगठन को बचाए रखने में लगे रहे

    हालांकि, अब तक कांग्रेस के अधिकांश जिलाध्यक्ष सवर्ण समाज से ही बनते रहे।

    पहली बार यादव चेहरे पर दांव

    अबकी बार कांग्रेस पार्टी ने पहली बार यादव समाज से आने वाले शिवप्रकाश गरीबदास पर जिलाध्यक्ष के रूप में दांव खेला है।

    हालांकि, कांग्रेस यहां भी वंशवाद से पूरी तरह उबर नहीं पाई है।

    • शिवप्रकाश गरीबदास, पूर्व मंत्री और विधायक Ramdev Rai के पुत्र हैं
    • रामदेव राय छह बार बछवाड़ा से विधायक रहे
    • 1972 से 2015 तक लगातार कांग्रेस से चुनाव लड़ते रहे

    आगे क्या होगा?

    अब बेगूसराय में कांग्रेस की कमान नए सामाजिक समीकरण के साथ नए नेतृत्व के हाथ में आई है।

    इसका कितना राजनीतिक फायदा मिलेगा, यह आने वाला समय तय करेगा।

    Begusarai Congress news Begusarai political news Bihar Congress politics Bihar political update today Congress caste politics Bihar Ramdev Rai son politics Shivprakash Garibdas president
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के साइंटिस्ट की हरिद्वार में मौत, डेढ़ महीने पहले लगी थी पतंजलि में रिसर्चर की नौकरी
    Next Article गैस सिलेंडर भरवाने की मांग पर पति ने की हत्या, 8 महीने प्रेग्नेंट पत्नी को ईट से कुचलकर मारा
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    By सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pm

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान…

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.