Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय को मिला नया DM, Richie Pandey संभालेंगे जिले की कमान; Srikant Shastri का तबादला

    August 17, 2026 11:16 pm

    25 साल में 7 बार बनी सड़क, फिर भी नहीं बदली तस्वीर; मंझौल की पचमहला रोड पर बह रहा नाले का पानी

    August 17, 2026 8:25 am

    Bihar News : गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत..

    August 14, 2026 3:14 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने राम सुमिरन सिंह, बेगूसराय में खुशी की लहर..
    Begusarai News

    Begusarai News : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने राम सुमिरन सिंह, बेगूसराय में खुशी की लहर..

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiMay 29, 2026 8:06 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Ram Sumiran Singh Appointed State President of BJP Kisan Morcha
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहे राम सुमिरन सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद बेगूसराय जिले, विशेषकर चेरियां बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    मूल रूप से बेगूसराय जिले के चेरियां बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कोरजाना गांव निवासी राम सुमिरन सिंह का एक साधारण कार्यकर्ता से प्रदेश स्तर के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना उनकी राजनीतिक प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और वर्षों की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।

    राम सुमिरन सिंह पिछले तीन दशकों से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हालांकि उनका अधिकांश राजनीतिक कार्यक्षेत्र समस्तीपुर जिला रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी जड़ों और क्षेत्र से हमेशा जुड़ाव बनाए रखा। इससे पहले वे भाजपा समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

    वर्ष 1989 में छात्र जीवन के दौरान राम मंदिर आंदोलन से सक्रिय राजनीति में कदम रखने वाले श्री सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों पर सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। पार्टी के कार्यक्रमों और जनसरोकार से जुड़े अभियानों में उनकी निरंतर भागीदारी ने उन्हें संगठन में एक मजबूत पहचान दिलाई।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ और किसानों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

    राम सुमिरन सिंह के भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जिले के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। भाजपा के पूर्व जिला मंत्री शालिग्राम सिंह, सुबोध ईश्वर, चतुर्भुज चौधरी, ओमप्रकाश राम तथा कृष्णनंदन सिंह समेत कई नेताओं ने इसे बेगूसराय और विशेष रूप से चेरियां बरियारपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

    नेताओं ने उम्मीद जताई कि राम सुमिरन सिंह के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशभर के किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाएगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Ram Sumiran Singh
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : सरकारी स्कूल का ताला तोड़ इनवर्टर और साउंड सिस्टम ले उड़े चोर, प्रधान शिक्षिका ने नशेड़ियों पर जताया शक
    Next Article बेगूसराय सीवरेज घोटाला : बुडको और दागी कंपनियों का 244 करोड़ का ‘खेल’, अब हाईकोर्ट में खुलेगी पोल..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय को मिला नया DM, Richie Pandey संभालेंगे जिले की कमान; Srikant Shastri का तबादला

    August 17, 2026 11:16 pm

    25 साल में 7 बार बनी सड़क, फिर भी नहीं बदली तस्वीर; मंझौल की पचमहला रोड पर बह रहा नाले का पानी

    August 17, 2026 8:25 am

    Begusarai News : सरकार की नीतियों के खिलाफ बेगूसराय में भाकपा की पदयात्रा..

    August 12, 2026 3:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय को मिला नया DM, Richie Pandey संभालेंगे जिले की कमान; Srikant Shastri का तबादला

    By The Begusarai DeskAugust 17, 2026 11:16 pm

    Begusarai News: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 IAS अधिकारियों…

    25 साल में 7 बार बनी सड़क, फिर भी नहीं बदली तस्वीर; मंझौल की पचमहला रोड पर बह रहा नाले का पानी

    August 17, 2026 8:25 am

    Bihar News : गयाजी में बड़ा हादसा, कुएं में फंसे युवक को बचाने उतरे 3 लोग.. दम घुटने से 4 की मौत..

    August 14, 2026 3:14 pm

    Bihar News : नीतीश कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, आधे घंटे चली अहम बैठक।

    August 14, 2026 1:43 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.