Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Manjhaul News»Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…
    Manjhaul News

    Manjhaul News : पूर्व कम्युनिस्ट नेता व लेखक जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन…

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiMarch 15, 2026 3:31 pmUpdated:March 15, 2026 3:55 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Manjhaul News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Manjhaul News : मंझौल के मेहदा शाहपुर निवासी पूर्व कम्युनिस्ट नेता, लेखक और बुद्धिजीवी जनार्दन प्रसाद सिंह का 91 वर्ष की उम्र में 14 मार्च 2026 को नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से बेगूसराय जिले के राजनीतिक और बौद्धिक जगत में शोक की लहर है।

    जनार्दन प्रसाद सिंह 1962 में चेरियां बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर चुनाव लड़े थे, हालांकि वे उस चुनाव में पराजित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने लंबे समय तक संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

    वे पटना स्थित स्कूली पुस्तकों के प्रकाशन संस्थान लक्ष्मी पुस्तकालय में कई वर्षों तक महाप्रबंधक रहे। बाद के वर्षों में वे पूर्णिया क्षेत्र में रहकर स्वाध्ययन और स्व-रोजगार के कार्यों में जुटे रहे। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा कई अन्य किताबें भी लिखीं।

    जनार्दन प्रसाद सिंह बेगूसराय जिले के शुरुआती दौर के कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं और नेताओं में गिने जाते थे। आजादी के बाद 1950 से 1965 के बीच उन्होंने कामरेड ब्रह्मदेव सिंह, भी के आजाद, चंद्रशेखर सिंह, सियाराम यादव, देवकीनंदन सिंह, रामावतार सिंह, सूर्य नारायण सिंह और राजदेव ईश्वर जैसे साथियों के साथ मिलकर जिले में सीपीआई के संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।

    बताया जाता है कि उस दौर में दुनिया भर में युवाओं के बीच कम्युनिस्ट विचारधारा का खास प्रभाव था। समाजवाद और क्रांतिकारी सोच से प्रेरित होकर जनार्दन बाबू भी कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े। कठिनाइयों, गरीबी और अभाव के बीच उन्होंने लंबे समय तक पार्टी संगठन के विस्तार के लिए काम किया।

    उनके पुत्र संजीव कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक, संपादक और लेखक हैं। जनार्दन प्रसाद सिंह के निधन पर पूर्व सांसद रामजीवन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक महेश भारती, जलेस के जिला सचिव राजेश कुमार, पूर्व मुखिया शारदानंद सिंह सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें विचार और सिद्धांत का धनी, ईमानदार तथा पढ़े-लिखे नेताओं की पीढ़ी का प्रतिनिधि बताया।

    Janardan Prasad Singh Janardan Prasad Singh Passes Away Manjhaul News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में विकास योजनाओं की सौगात- ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतिम दिन CM ने दिए 330 करोड़ की परियोजनाएं
    Next Article Begusarai News : बेखौफ अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव बहियार में फेंका, इलाके में सनसनी..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    September 12, 2026 1:48 pm

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm

    मंझौल अस्पताल में घायल के पैर पर गत्ता लगाने का मामला: डॉक्टर पर गिरी गाज, मांगा गया स्पष्टीकरण…

    August 8, 2026 8:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    October 17, 2026 8:24 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bihar

    46वें BPSC बैच के टॉपर रहे मो. मुत्तफ़िक अहमद की IPS में पदोन्नति….

    By The Begusarai DeskOctober 17, 2026 8:24 pm

    Md. Muttafique Ahmad : बिहार पुलिस के अधिकारी मोहम्मद मुत्तफ़िक अहमद (Md. Muttafique Ahmad) को…

    बेगूसराय में DM रिची पांडेय ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण…

    October 17, 2026 7:35 pm

    Begusarai News : सिमरिया कल्पवास मेला कल से, 19 स्नान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..

    October 17, 2026 7:22 pm

    Begusarai News : मुकदमा उठाने के विवाद में बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष और परिजनों से मारपीट, शिक्षक गिरफ्तार

    October 16, 2026 7:53 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.