Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»National News»Trump-Zelensky Meeting: ट्रंप ने फिर उड़ाया जेलेंस्की का मजाक, कहा जेलेंस्की नहीं…मैं हूं बॉस
    National News

    Trump-Zelensky Meeting: ट्रंप ने फिर उड़ाया जेलेंस्की का मजाक, कहा जेलेंस्की नहीं…मैं हूं बॉस

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 27, 2025 11:36 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Trump- Zelensky Meeting
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Trump- Zelensky Meeting: आगामी 28 दिसंबर यानि रविवार को फ्लोरिडा में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक होने वाली है. अब इस बैठक से पहले दोनों नेताओं के बीच तनाव बढ़ने के आसार हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में ऐसा बयान दिया है जिससे तनातनी बढ़ने की पूरी उम्मीद है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस बयान से एक बार फिर ट्रंप ने जेलेंस्की का मजाक उड़ाया है.

    Trump- Zelensky Meeting: क्या कहा ट्रंप ने?

    रुस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में होने वाली हाई प्रोफाइल बैठक से दो दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान के जरिए यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर कड़ा दबाव बनाने की कोशिश की है. न्यूज चैनल ‘पॉलिटिको’ को दिए गए विशेष इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनकी मंजूरी के बिना जेलेंस्की का 20 सूत्रीय शांति प्लान अधूरा है.

    ट्रंप ने स्पष्ट लहजे में कहा कि जेलेंस्की की किसी भी योजना या मांग की अहमियत तब तक शू्न्य है जब तक उसे अमेरिकी राष्ट्रपति की हरी झंडी नहीं मिल जाती. आपको बता दें कि जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि उनकी शांति योजना 90 प्रतिशत तैयार है और वो अमेरिका के साथ सुरक्षा गारंटियों पर अंतिम मुहर चाहते हैं. अब बैठक से पहले ट्रंप के ताजा बयान ने साफ कर दिया कि अमेरिका सहयोगी नहीं बल्कि निर्णायक भूमिका में है. ट्रंप ने साफ कहा है कि जेलेंस्की के पास तब तक कुछ नहीं है, जब तक मैं उसे मंजूर नहीं करता. हम देखेंगे कि उनके पास क्या प्रस्ताव है.

    Trump- Zelensky Meeting: क्या है बैठक का एजेंडा

    28 दिसंबर को होने वाली इस एतिहासिक बैठक का मुख्य एजेंडा ’20-सूत्रीय शांति योजना’ है. इसके जरिए यूक्रेन भविष्य की सुरक्षा के लिए नाटो के ‘आर्टिकल 5’ जैसी मजबूत अमेरिकी गारंटी की मांग कर रहा है. इस शांति प्रस्ताव के जरिए युद्ध विराम लागू करने के लिए सीमाओं पर एक डिमिलिट्राइज्ड जोन यानि असैन्य क्षेत्र बनाने की मांग है ताकि विवादित क्षेत्रों पर क्षेत्रीय नियंत्रण और संभावित रियायतों पर कुछ बातचीत कर निर्णय पर पहुंचा जा सके. इसके जरिए बीते 4 सालों से जारी संघर्ष का स्थाई समाधान निकालने की कोशिश होगी.

    Trump- Zelensky Meeting: क्या हो पाएगा फैसला?

    जेलेंस्की ने ये स्वीकार किया कि यह केवल यूक्रेन और अमेरिका के बीच का मामला नहीं है. उन्होंने साफ किया कि इस शांति समझौते के 4 बेस हैं जो कि यूक्रेन, अमेरिका, रुस और यूरोप है. जेलेंस्की के मुताबिक यह शांति प्रस्ताव रुस और यूरोप की सहमति के बिना प्रभावी नहीं हो सकता है. जेलेंस्की को उम्मीद है कि इस नए साल की शुरुआत से पहले कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं.

    ये भी पढ़ें: 2030 तक भारत-रुस के बीच 100 बिलियन डॉलर कारोबार का लक्ष्य, 19 समझौते पर बनी सहमति

    russia ukraine war Trump-Zelensky Meeting trump-zelensky meeting in florida zelensky peace plan जेलेंस्की का 20 सूत्रीय शांति प्लान फ्लोरिडा में ट्रंप और जेलेंस्की की बैठक रुस-यूक्रेन युद्ध
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCancer Vaccine : मार्केट में जल्द आएगी कैंसर खत्म करने वाली वैक्सीन? जानिए- वैक्सीन से जुड़े अपडेट
    Next Article WhatsApp पर बढ़ते स्कैम के बीच सरकार सख्त, बैन अकाउंट का डेटा मांगने की तैयारी…
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है ….चौथा स्थान हासिल कर लिया 

    September 13, 2026 11:22 pm

    नए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…

    January 2, 2026 4:42 pm

    Indo-Pak war: अमेरिका के बाद अब चीन ले रहा युद्ध खत्म कराने का क्रेडिट, भारत ने जमकर सुनाया

    December 31, 2025 12:00 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.