Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Manjhaul News»निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मंझौल वकील संघ का चुनाव संपन्न, विजय किशोर बने अध्यक्ष, सुरेश सिंह बने सचिव..
    Manjhaul News

    निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में मंझौल वकील संघ का चुनाव संपन्न, विजय किशोर बने अध्यक्ष, सुरेश सिंह बने सचिव..

    The BegusaraiBy The BegusaraiJune 27, 2025 4:41 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में वकील संघ मंझौल का द्विवार्षिक 2025-27 का चुनाव 27 जून को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता विजय किशोर झा, उपाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता गंगाधर प्रसाद सिन्हा, सचिव के पद पर अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता मनोज कुमार, अंकेक्षक के पद पर अधिवक्ता अभिषेक कुमार विजयी रहे।

    संयुक्त सचिव के पद पर संजीव कुमार महाराज पूर्व में निर्विरोध चुने गए थे। कुल 66 मतदाताओं में 64 मतदाताओं ने अपना मतदान किया। अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों में विजय किशोर चौधरी को 23 मत एवं अधिवक्ता विजय किशोर झा को 40 मत प्राप्त हुए। एकमत अवैध घोषित किया गया।

    उपाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी अधिवक्ता गंगाधर प्रसाद सिन्हा 44 मत एवं अधिवक्ता मो हसनैन आलम को 19 मत प्राप्त हुआ। सचिव पद पर दो प्रत्याशियों में अधिवक्ता अभय कुमार सहनी को 30 मत तथा अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह को 34 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव के पद पर निर्विरोध रूप से संजीव कुमार महाराज का चयन पूर्व में हो चुका था। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अधिवक्ता शरद कुमार को 26 मत एवं अधिवक्ता मनोज कुमार को 38 मत प्राप्त हुआ। अंकेक्षक के पद पर भी दो प्रत्याशियों में अधिवक्ता अभिषेक कुमार को 35 मत एवं अधिवक्ता महबूब आलम को 29 मत प्राप्त हुए।

    सात सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए क्रमशः सात प्रत्याशी अधिवक्ता आदर्श कुमार, वंदना कुमारी, जयकुमार, कुंदन कुमारी, ओमप्रकाश, सदन मोहन प्रसाद एवं मो.वसीम शाह का निर्विरोध चयन हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता राम शंकर महतो एवं सहायक निर्वाची अधिकारी के पद पर मौसम कुमार कार्य कर रहे थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम शंकर महतो ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक, पारदर्शी एवं बिना भेदभाव का संपन्न हुआ। मतदान 7 बजे पूर्वाह्न से शुरू होकर 1:00 बजे अपराह्न तक चला। 2:00 अपराह्न से काउंटिंग शुरू हो गया। लगभग 3:00 बजे निर्वाची अधिकारी राम शंकर महतो ने परिणाम की घोषणा किया।

    चुनाव के शांतिपूर्वक एवं सुचारु संपन्न कराने में अधिवक्ता परमानंद चौधरी एवं अधिवक्ता कुंदन कुमार की सहभागिता रही। वरिष्ठ अधिवक्ता रामबाबू चौधरी ने निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी समेत सभी अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया तथा विजय प्रत्याशियों को शुभकामना देते हुए जाति, धर्म से ऊपर उठकर निष्पक्ष कार्य करने का आह्वान किया। बिहार बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता संजीव कुमार ने अधिवक्ताओं को बार काउंसिल से जुड़कर योजनाओं से लाभ लेने का आह्वान किया। मौके पर अनुमंडल वकील संघ के सभी अधिवक्तागण मौजूद थे।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान, RPF-GRP ने यात्रियों को किया सतर्क..
    Next Article पेप्सी प्लांट के भूजल दोहन के खिलाफ बेगूसराय में व्यापक ‘जनपदयात्रा’ का आयोजन, 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया..
    The Begusarai
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    जयमंगलागढ़ और कावर झील के समग्र विकास, संरक्षण और Eco-Tourism को लेकर आया जवाब, जानें पूरी रिपोर्ट

    September 12, 2026 1:48 pm

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm

    मंझौल अस्पताल में घायल के पैर पर गत्ता लगाने का मामला: डॉक्टर पर गिरी गाज, मांगा गया स्पष्टीकरण…

    August 8, 2026 8:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.