Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»India 4th Largest Economy 2025 : जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत
    India

    India 4th Largest Economy 2025 : जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 31, 2025 10:55 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    India 4th Largest Economy 2025
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    India 4th largest economy 2025 : साल 2025 भारत की आर्थिक यात्रा में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ है. भारत ने जापान को अर्थव्यवस्था के मामले में पीछे छोड़ दिया है. भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है. विशेषज्ञों का अनुमान है यदि यही रफ्तार बनी रही तो कि 2030 तक भारत जर्मनी को पछाड़ देगा और दुनिया की सबसे बड़ी तीसरी आर्थिक शक्ति बन जाएगा.

    सरकार की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक भारत की GDP बढ़ कर 4.18 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. फाइनेंसियल इयर 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक ग्रोथ 8.2 % दर्ज की गई है. यह ना सिर्फ पहली तिमाही की 7.8% ग्रोथ से ज्यादा है बल्कि पिछले 6 तिमाहियों में सबसे तेज बढ़त भी है.

    India 4th largest economy 2025: ग्रोथ भारत ने ऐसे समय में दर्ज की है जब पूरे विश्व में व्यापारिक अनिश्चिचतता बनी है, भू-राजनीतिक तनाव जारी है, कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं मंदी के दौर से गुजर रही हैं, कई विकसित अर्थव्यवस्थाएं मंदी के दौर से गुजर रही हैं. इन सब के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती ने वैश्विक एजेंसियों का ध्यान खींचा है. मजबूत घरेलू मांग , नियंत्रित महंगाई, घटती बेरोजगारी और निरंतर होते संरचनात्मक सुधारों के दम पर भारत इस वक्त दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है.

    अर्थशास्त्रियों के मुताबिक भारत इस वक्त गोल्डिलॉक्स पीरियड से गुजर रहा है. इस वक्त में भारत में आर्थिक व्यवस्था तेज है और महंगाई ऐतिहासिक रुप से निचले स्तर पर है. जनवरी 2025 में खुदरा महंगाई यानि CPI 4.26 प्रतिशत और नवंबर 2025 में घटकर 0.71 % हो गया. खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट और सप्लाई चेन के बेहतर प्रबंधन ने महंगाई को काबू में रखा. इस का फायदा आम जनता को मिला और RBI ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती करते हुए रेपो रेट को 5.25% कर दिया.

    India 4th largest economy 2025: बेरोजगारी दर घटा

    आर्थिक सुधार का असर रोजगार बाजार में भी दिखा. नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2025 में कुल बेरोजगारी दर 4.7 प्रतिशत और अक्तूबर 2025 में 5.2 % था. ग्नामीण इलाकों में बेरोजगारी इलाकों में बेरोजगारी घटकर 3.9 और शहरी महिलाओं में 9.7 से घटकर 9.3% हो गया. विशेषज्ञ मानते हैं कि महिला श्रम भागीदारी में बढ़ोतरी भारत की दीर्घकालिक ग्रोथ के लिए सकारात्मक संकेत है.

    India 4th largest economy 2025: वैश्विक चुनौतियां

    अमेरिका के टैरिफ बम, वैश्विक चुनौतियां और कमजोर अंतरराष्ट्रीय मांग के बावजूद भारत के निर्यात ने मजबूती दिखाई है. नवंबर 2025 में मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 38.13 बिलियन डॉलर की थी. साल की शुरुआत में 36.43 बिलियन डॉलर थी. सबसे ज्यादा ग्रोथ काजू- 64%, मरीन प्रोडक्ट्स- 62%, इंजीनियरिंग गुड्स- 17%. वहीं सर्विस एक्सपोर्ट 8.65% से बढ़कर 270 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 686.2 बिलियन डॉलर पहुंच गया है, जो 11 महीने की आयात के लिए पर्याप्त है.

    India 4th largest economy 2025: बढ़ा ग्लोबल एजेंसी का भरोसा

    भारत की ग्रोथ को लेकर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियो का रुख बेहद सकारात्मक है. सरकार ने दोहराया कि भारत 2047 तक उच्च मध्यम आय वाले देश बनने की लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

    India 4th largest economy 2025: क्या है जीडीपी

    GDP यानि सकल घरेलू उत्पाद किसी भी देश की आर्थिक सेहत का पैमाना होता है. यह देश के भीतर एक तय समय में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं की कुल वैल्यू को दर्शाता है. जीडीपी 2 प्रकार के होता है.

    1. रियल GDP- स्थिर कीमतों पर आधारित
    2. नॉमिनल GDP- मौजूदा कीमतो पर आधारित

    क्या है GDP का फॉर्मूला

    GDP= C+G+I+NX

    यानि

    C= निजी खपत

    G= सरकारी खर्च

    I= निवेश

    NX= नेट एक्सपोर्ट

    भारत ने 2025 में साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक उभरती हुई अर्थव्यव्स्था नहीं बल्कि आर्थिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है. अगर यही रफ्तार रही तो 2030 में भारत का तीसरे नंबर पर पहुंचना महज अनुमान नहीं, हकीकत बन सकता है.

    ये भी पढ़ें: Post Office : महज 100 रुपये मंथली निवेश पर बनेंगे 17 लाख रुपये, जानें- क्या है स्कीम..

    gdp news India 4th largest economy 2025 india gdp India letest news gdp दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article2026 में TATA लॉन्च करेगी 6 नई धाकड़ SUV! मार्केट में मचेगी खलबली, जानिए- डीटेल्स..
    Next Article बेगूसराय में JDU नेता ने क्यों कहा- ‘सम्राट चौधरी से गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, दें इस्तीफा..!’
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.