Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»India»BMC Election 2026: 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे हुए एक,कहा-बटेंगे तो बिखरेंगे
    India

    BMC Election 2026: 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे हुए एक,कहा-बटेंगे तो बिखरेंगे

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 24, 2025 2:46 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    BMC Election 2026
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Mumbai BMC Election 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच गठबंधन का एलान बुधवार को हो गया. दोनों ने मुंबई में जाइंट प्रेस कॉफ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया. 20 साल बाद उद्धव की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी मनसे में चुनावी गठबंधन हुआ है. 2005 में राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होकर मनसे पार्टी बनाई थी. इससे पहले दोनों नेता महाराष्ट्र में हिंदी को लेकर जारी विवाद के बीच मराठी एकता पर मुंबई के वर्ली डोम में रैली की थी. BMC चुनाव 2026 से पहले यह गठबंधन कई मामलों में अहम है.

    BMC Election 2026: हमारी सोच एक

    प्रेस कांफ्रेस में पार्टी के ऐलान के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने काफी अहम बातें कही जो महाराष्ट्र और मराठी एकता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. दोनों ने इस एलान से पहले शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस एलान के दौरान दोनों के परिवार भी मंच पर मौजूद रहे.

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी सोच एक है अगर हम बंटेंगे तो बिखरेंगे. महाराष्ट्र के लिए हम सब एक हैं. ठाकरे ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध और अपील करता हूं कि पिछली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने बटेंगे तो कटेंगें जैसा दुष्प्रचार किया था. मैं मराठी लोगों से कहना चाहता हूं कि अब अगर आपसे चूक हुई तो सब खत्म हो जाएगा. अब अगर हम बंटे तो पूरी तरह मिट जाएगें. इसलिए ना टूटे, ना बंटे. मराठी अस्मिता की विरासत ना छोड़ें.

    वहीं राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी होगा. मैनें एक बार कहा था कि आपसी किसी भी विवाद या लड़ाई से महाराष्ट्र बड़ा है. आज की बैठक के बाद हम अन्य नगर निगमों के लिए भी घोषणा करेंगे. मुंबई का मेयर मराठी होगा और हमारे ही दल से होगा. बता दें कि महाराष्ट्र में BMC समेत 29 नगर निगमों में 15 जनवरी को वोटिंग होगी और रिजल्ट 16 जनवरी को आएगा.

    BMC Election 2026: 20 साल पहले हुए थे अलग

    आज से 20 साल पहले 27 नवंबर 2005 को राज ठाकरे ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया था. यह इस्तीफा राज ने शिवसेना में उद्धव ठाकरे को उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद दिया था. 2006 में राज ठाकरे ने अपनी अलग पार्टी मनसे बनाई थी.

    BMC Election 2026: दोनों के साथ आने की क्या है वजह

    दोनों नेताओं के साथ आने को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ हैं. दोनों नेताओं के साथ आने को लेकर चुनावी समीकरण देखें जा रहै हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कई फायदे हो सकते हैं.

    क्या-क्या हैं फायदे
    -BMC चुनाव
    -मराठी वोटों का एकीकरण
    -बीजेपी के लिए चुनौती
    -शिंदे गुट पर दबाव

    BMC चुनाव क्यों है खास

    बीएमसी चुनाव को हमेशा मुंबई की सत्ता से जोड़कर देखा जाता है. इस चुनाव का बजट 74,000 करोड़ रुपए होता है. मुंबई नगर निगम का बजट कई प्रदेशों के बजट से बड़ा होता है. यहीं कारण है कि सभी पार्टियां अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. चुनाव के लिए नामांकन 23 दिसंबर से शुरु हो चुका है और 30 दिसंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है. BMC पर शिवसेना ने 20 साल 1997 से लेकर 2017 तक बिना बंटे राज किया था. उस समय बीजेपी उसकी सहयोगी थी.

    ये भी पढ़ें: Ethiopia पहुंचे PM मोदी, मिला देश का सर्वोच्च सम्मान; पहले ग्लोबल लीडर जिन्हें मिला द ग्रेट ऑनर निशां

    BMC Election BMC Election 2026 maharastra news maharastra politics raj thakrey news uddhav raj thakrey reunion uddhav thakrey news uddhav-raj thakrey alliance
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleVaibhav Sooryavanshi: रांची में वैभव का दिखा शौर्य, छक्कों की बारिश से बनाया वल्र्ड रिकार्ड
    Next Article Pan-Aadhar linking: 31 दिसंबर तक आखिरी तारीख, नहीं तो बेकार हो जाएगा पैन
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    1,300+ SIM कार्ड से जुड़े 73 साइबर अपराध मामले ,Cyber Crime Network …

    September 13, 2026 11:39 pm

    BRICS 2026: 22 अप्रैल के जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले की सबसे कड़े शब्दों में निंदा

    September 13, 2026 2:33 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    By सुमन सौरबSeptember 19, 2026 7:40 pm

    Barauni Municipal Council CCTV Purchase Controversy : बेगूसराय के बरौनी नगर परिषद में CCTV कैमरों…

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.