Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Vaishali Express Delay : सुपरफ़ास्ट से एक्सप्रेस में बदलते ही वैशाली ट्रेन की लूज हुई टाइमिंग
    Begusarai News

    Vaishali Express Delay : सुपरफ़ास्ट से एक्सप्रेस में बदलते ही वैशाली ट्रेन की लूज हुई टाइमिंग

    Kundan RajBy Kundan RajDecember 10, 2025 11:44 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Vaishali Express Delay
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Vaishali Express Delay : सात दिसंबर से सुपरफ़ास्ट से एक्सप्रेस में बदलते ही वैशाली ट्रेन की टाइमिंग सिर्फ एक दिन में ही लूज हो गयी है. अपने नियत समय के लिए प्रचलित वैशाली सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस अब एक्सप्रेस बनकर चलना शुरू हो गयी है. सुपरफ़ास्ट से एक्सप्रेस बनते ही वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन पहले ही दिन करीब 02 घंटे की देरी से बेगूसराय स्टेशन पहुँची है.

    डाउन लाइन में वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम शाम के 05 बजकर 46 मिनट पर है, लेकिन पहले ही दिन सोमवार को वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन रात के करीब 08 बजकर 03 मिनट पर बेगूसराय स्टेशन पहुँची. वहीं दूसरे दिन मंगलवार की शाम 05 बजे तक ट्रेन मुजफ्फरपुर के करीब ही थी, जबकि शाम के 05 बजे के करीब इसे बरौनी और 05 बजकर 46 मिनट पर बेगूसराय स्टेशन पर होना चाहिये था.

    सुपरफ़ास्ट का तगमा हटने से ट्रेन के नंबरों में हुआ बदलाव

    ललितग्राम से खुलकर बेगूसराय के रास्ते दिल्ली तक चलने वाली वैशाली सुपरफ़ास्ट ट्रेन 07 दिसंबर से पूर्व ट्रेन संख्या 12553 एवं 12554 नंबर से चलती थी. अब एक्सप्रेस ट्रेन हो जाने के बाद वैशाली एक्सप्रेस 15565 एवं 15566 नंबर से चलनी शुरू हो गयी है.

    साथ ही साथ यात्रियों के किराये में भी कमी हो गयी है. सुपरफास्ट से एक्सप्रेस में बदले जाने की खबर प्रभात खबर ने 05 दिसंबर के अंक में ही प्रकाशित किया था. साथ-साथ यह भी लिखा था कि — एक तरफ इस ट्रेन के सुपरफास्ट से एक्सप्रेस में बदले जाने से किराये में तो कमी आयेगी, लेकिन टाइम टेबल में इजाफा हो जायेगा.

    प्रभात खबर ने एक आशंका जाहिर की थी कि एक्सप्रेस बनने के बाद वैशाली एक्सप्रेस की टाइमिंग लूज होगी. आखिर वही हुआ, पहले ही दिन वैशाली एक्सप्रेस करीब 02 घंटे की देरी से बेगूसराय स्टेशन पहुँची.

    यात्रियों व व्यवसायियों की प्रतिक्रिया

    बेगूसराय स्टेशन पर विकास कार्यों पर लगाम लग गया है. सुविधाएं बढ़ाने की बजाय घटाई जा रही हैं. ऐसे में प्रीमियम ट्रेनों के साथ छेड़छाड़ बेगूसराय के साथ सौतेलापन को दर्शाता है.

    – नीतीश कुमार, व्यवसायी, बेगूसराय

    ये भी पढ़ें : बेगूसराय में JDU नेता को भून डाला, छाती-गर्दन और आंख में मारी गोली…मच गया हंड़कप

    15565 15566 Train Begusarai news Begusarai Train News Bihar Railway Update Vaishali Express Delay Vaishali Superfast Express
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 December – International Human Rights Day : हर रोज की जरुरतें खतरे में, 2025 में भारत का मानवाधिकार संकट तेज
    Next Article 2026 Kia Seltos Launch : नए डिज़ाइन, हाइब्रिड इंजन, ADAS और फीचर्स के साथ भारत में हुई एंट्री
    Kundan Raj
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    September 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    अभियान बसेरा-02: बेगूसराय में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी वासभूमि, आवेदन सिर्फ अंचल कार्यालय में

    By The Begusarai DeskSeptember 21, 2026 7:47 pm

    बेगूसराय: जिले के भूमिहीन और वासभूमि रहित परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिला…

    बेगूसराय सहित 12 जिलों में खाद्य सुरक्षा टीमों की जांच, गया में रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस

    September 21, 2026 7:42 pm

    बरौनी CCTV खरीद विवाद : ₹3.47 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के दिए आदेश…

    September 19, 2026 7:40 pm

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.