Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष मेडिकल शिविर
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष मेडिकल शिविर

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 2, 2026 5:34 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय जिले में सभी दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कार्ड निर्माण सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तर पर विशेष मेडिकल शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह निर्णय UDID पोर्टल पर लंबित आवेदनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि दिव्यांगजनों को उनके आवास के नजदीक ही चिकित्सकीय जांच, सत्यापन और पंजीकरण की सुविधा मिल सके।

    इन विशेष शिविरों में जांच एवं पंजीकरण का कार्य पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा। सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लानी होगी। शिविरों का आयोजन संबंधित प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अथवा अनुमंडलीय अस्पतालों में किया जाएगा।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 जनवरी 2026 को बलिया, छौराही और मंसुरचक प्रखंडों के लिए क्रमशः अनुमंडलीय अस्पताल बलिया, पीएचसी छौराही एवं सीएचसी मंसुरचक में शिविर लगाए जाएंगे। इसी दिन शाम्हो प्रखंड के लिए पीएचसी शाम्हो में भी विशेष शिविर आयोजित होगा।

    07 जनवरी 2026 को साहेबपुरकमाल, बखरी और भगवानपुर प्रखंडों में पीएचसी साहेबपुरकमाल, पीएचसी बखरी एवं पीएचसी भगवानपुर में शिविर होंगे। 08 जनवरी 2026 को डंडारी, नावकोठी और बरौनी प्रखंडों के लिए पीएचसी डंडारी, पीएचसी नावकोठी एवं सीएचसी बरौनी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    09 जनवरी 2026 को मंझौल, गढ़पुरा और मटिहानी प्रखंडों के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल, पीएचसी गढ़पुरा एवं पीएचसी मटिहानी में शिविर लगेंगे। 10 जनवरी 2026 को खोदावंदपुर, तेघड़ा और वीरपुर प्रखंडों के लिए क्रमशः सीएचसी खोदावंदपुर, अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा एवं पीएचसी वीरपुर में शिविर आयोजित होंगे।

    वहीं 12 जनवरी 2026 को चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा और बेगूसराय सदर प्रखंडों के लिए सीएचसी चेरिया बरियारपुर, सीएचसी बछवाड़ा एवं पीएचसी सदर बेगूसराय में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    प्रत्येक शिविर में मेडिकल बोर्ड की व्यवस्था की गई है, जिसमें फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट और नेत्र सहायक की प्रतिनियुक्ति रहेगी। साथ ही मौके पर ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं कार्यपालक सहायकों की तैनाती की गई है।

    जिला पदाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि आशा कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी दी जाए तथा उन्हें शिविर स्थल तक लाने में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांग UDID कार्ड से वंचित न रह जाए।

    Begusarai administration news Begusarai breaking news Begusarai district news Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…
    Next Article Barauni Refinery : सड़क हादसे में बरौनी रिफाइनरी के मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.