Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»हमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था” — चेरिया बरियारपुर में राजद की हार पर चरितार्थ हुई कहावत
    Begusarai News

    हमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था” — चेरिया बरियारपुर में राजद की हार पर चरितार्थ हुई कहावत

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiNovember 16, 2025 4:09 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Cheriya Bariyarpur Seat
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    “हमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था,
    किश्ती वहीं डूबी, जहां पानी कम था…”

    यह मशहूर कहावत इस बार चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में राजद की हार पर पूरी तरह चरितार्थ होती दिखी बेगूसराय जिले की यह सीट, जो पिछले चुनाव में राजद की सेफ सीट मानी जाती थी, इस बार भीतरघात और टिकट वितरण विवाद की भेंट चढ़ गई।

    राजद का गढ़ टूटा, जदयू ने छीनी सीट

    2020 के विधानसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार राजवंशी महतो ने जदयू की कुमारी मंजू वर्मा को करीब 40 हजार मतों के अंतर से पराजित किया था। लेकिन 2025 के इस चुनाव में समीकरण पूरी तरह पलट गया।

    इस बार जदयू उम्मीदवार अभिषेक आनंद ने जीत हासिल की, जबकि राजद के उम्मीदवार सुशील कुमार कुशवाहा को करीब 4 हजार मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

    वोटों का गणित — बिखराव बना हार की वजह

    उम्मीदवारपार्टीप्राप्त मत
    अभिषेक आनंदजदयू75,081
    सुशील कुमार कुशवाहाराजद70,962
    मृत्युंजय कुमारजन सुराज24,595
    रामसखा महतोनिर्दलीय (राजद विद्रोही)7,537

    राजद के वोट बैंक में भारी बिखराव देखने को मिला। विशेषकर रामसखा महतो, जो पार्टी से टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय मैदान में उतरे, उन्होंने करीब 7500 से अधिक वोट काटे — जो लगभग राजद की हार के अंतर के बराबर था।

    टिकट वितरण बना अंदरूनी असंतोष की जड़

    चेरिया बरियारपुर में इस बार राजद के टिकट को लेकर घमासान मचा रहा। करीब आधे दर्जन स्थानीय नेताओं ने टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने सीटिंग विधायक राजवंशी महतो को टिकट नहीं दिया और बाहरी उम्मीदवार, खगड़िया जिले के पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के बेटे सुशील कुशवाहा को उम्मीदवार बना दिया।

    इस फैसले से स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी फैल गई। राजद के कई पुराने कार्यकर्ताओं ने खुले तौर पर प्रचार से दूरी बना ली, जबकि कुछ ने भीतरघात किया — जिसका सीधा असर नतीजों पर पड़ा।

    स्थानीय बनाम बाहरी उम्मीदवार — मुख्य मुद्दा

    राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राजद की हार का सबसे बड़ा कारण था “बाहरी उम्मीदवार थोपना”। चेरिया बरियारपुर जैसे क्षेत्र में स्थानीय पहचान और जातीय समीकरण बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय चेहरे को नज़रअंदाज़ कर दिया।

    रामसखा महतो जैसे नेताओं की नाराजगी और निर्दलीय मैदान में उतरना राजद के लिए नुकसानदेह साबित हुआ। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न बताने की शर्त पर कहा —

    “अगर पार्टी ने पुराने उम्मीदवार या स्थानीय चेहरे को टिकट दिया होता,
    तो आज यह सीट हाथ से नहीं जाती।”

    राजद के भीतर आत्ममंथन की जरूरत

    राजद ने जहां पिछले चुनाव में इस सीट पर रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी, वहीं इस बार उसे बिखराव, असंतोष और संगठनात्मक कमजोरी का सामना करना पड़ा। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि अगर पार्टी ने टिकट चयन में पारदर्शिता और स्थानीय समीकरण का ध्यान रखा होता, तो चेरिया बरियारपुर का नतीजा कुछ और होता।

    जदयू के लिए नई उम्मीदें

    जदयू उम्मीदवार अभिषेक आनंद की जीत ने सत्तारूढ़ दल को इस क्षेत्र में मजबूत आधार दिया है। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि अब सरकार और विधायक दोनों एक ही पक्ष के होने के कारण काबर टाल, जयमंगलागढ़ और मंझौल क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचेरिया बरियारपुर से जदयू उम्मीदवार अभिषेक आनंद की जीत से बढ़ी उम्मीदें, काबर टाल और जयमंगलागढ़ के विकास पर टिकी नजरें
    Next Article बेगूसराय में ढहा लाल किला : वामपंथियों का 60 साल का वर्चस्व खत्म, सातों सीटों पर हार..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    November 13, 2026 5:27 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय DM के जनता दरबार में पहुंचे 26 फरियादी, जमीन विवाद से लेकर आधार कार्ड तक की शिकायतें

    By सुमन सौरबNovember 13, 2026 5:27 pm

    बेगूसराय। आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुक्रवार को बेगूसराय समाहरणालय में जिला…

    वित्तीय समावेशन अभियान में बिहार में अव्वल बेगूसराय, 18 हजार से अधिक लोगों को मिली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सुविधा

    November 13, 2026 5:25 pm

    बेगूसराय में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अक्टूबर में 11 तस्कर गिरफ्तार; गांजा, स्मैक और हेरोइन बरामद

    November 13, 2026 5:22 pm

    बेगूसराय के 14,040 परिवारों को मिला नया राशन कार्ड, डीएम रिची पांडेय ने लाभुकों के बीच किया वितरण..

    November 12, 2026 6:19 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.