Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में पत्रकार अजीत अंजुम पर सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज, BLO से सवाल-जवाब पड़े भारी
    Begusarai News

    बेगूसराय में पत्रकार अजीत अंजुम पर सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज, BLO से सवाल-जवाब पड़े भारी

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 15, 2025 9:29 amUpdated:July 15, 2025 9:34 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : देश के चर्चित पत्रकार और यूट्यूबर अजीत अंजुम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां उनके खिलाफ एक BLO के आवेदन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना 12 जुलाई की है, जब साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-16 के BLO मो. अंसारुल हक प्रखंड सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत गणना प्रपत्र को BLO App से अपलोड कर रहे थे। उसी दौरान पत्रकार अजीत अंजुम अपने कैमरामैन व सहयोगियों के साथ बिना अनुमति सभागार भवन के अंदर पहुंच गए और BLO से सवाल-जवाब करने लगे।

    BLO मो. अंसारुल हक ने बलिया थाना में दिए अपने लिखित आवेदन में बताया है कि अजीत अंजुम ने उनसे पूछा — “आपके बूथ में कुल कितने मतदाता हैं? आपने कितने को फॉर्म बांटा और कितने का वापस प्राप्त किया? आपके बूथ में कितने मुस्लिम मतदाता हैं और उनमें से कितनों ने कागजात के साथ फॉर्म जमा किया?”

    BLO का दावा है कि उन्होंने पूरी जानकारी साझा की, यह भी बताया कि उनके बूथ पर कुल 1020 मतदाता हैं और सभी को फॉर्म बांट कर वापस ले लिया गया है। लेकिन अजीत अंजुम का फोकस केवल इस बात पर था कि क्या मुस्लिम मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। BLO के अनुसार, यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।

    आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि अजीत अंजुम और उनके सहयोगी करीब एक घंटे तक वहां मौजूद रहे, जिससे गणना और अपलोडिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न हुई। इस मामले में बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने पुष्टि की है कि बीएलओ की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर पत्रकार अजीत अंजुम के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 296/25 दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    इधर, वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम की ओर से इस मामले पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने प्रतिक्रिया दिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है। कई लोग इसे सत्ता से सवाल पूछने की ‘कीमत’ बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘पूर्व नियोजित स्टंट’ करार दे रहे हैं।

    ajeet anjum ajeet anjum news FIR filed against journalist Ajit Anjum in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसावन की पहली सोमवारी : जल लेने आए दो किशोर गंगा में समाए, एक युवक को बचाया गया..
    Next Article बेगूसराय कोर्ट में भोजपुरी अभिनेत्री Akshra Singh ने किया सरेंडर! एडवांस पैसा लेकर कार्यक्रम पूरा नहीं
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.