Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय कोर्ट में भोजपुरी अभिनेत्री Akshra Singh ने किया सरेंडर! एडवांस पैसा लेकर कार्यक्रम पूरा नहीं
    Begusarai News

    बेगूसराय कोर्ट में भोजपुरी अभिनेत्री Akshra Singh ने किया सरेंडर! एडवांस पैसा लेकर कार्यक्रम पूरा नहीं

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 15, 2025 2:40 pmUpdated:July 15, 2025 2:51 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह मंगलवार को एक पुराने मामले में आत्मसमर्पण करने बेगूसराय कोर्ट पहुंचीं। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ओम प्रकाश की अदालत में आत्मसमर्पण के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। मामला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है, जहां परफॉर्मेंस को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।

    क्या है पूरा मामला?

    यह पूरा विवाद 24 अक्टूबर 2023 को समस्तीपुर के सिंहिया में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां अभिनेत्री अक्षरा सिंह को प्रस्तुति देनी थी। कार्यक्रम के आयोजक गायक शिवेश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि अक्षरा सिंह ने निर्धारित समय से काफी कम महज आधे घंटे की प्रस्तुति दी और उसके बाद मंच से उतर गईं। आयोजक का यह भी आरोप है कि मंच छोड़ने से पहले अक्षरा ने कार्यक्रम में उपयोग हो रहे माइक को कथित तौर पर क्षतिग्रस्त भी कर दिया।

    इस घटना के बाद आयोजक ने इसे धोखाधड़ी मानते हुए अदालत में एक परिवाद पत्र दायर किया। इसमें उन्होंने अक्षरा सिंह के साथ-साथ उनके पिता विपिन सिंह को भी आरोपित किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के खिलाफ समन जारी करते हुए कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

    किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा?

    इस मामले में अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 406 (ग़बन व विश्वासघात), धारा 427 (संपत्ति को क्षति पहुंचाना) और धारा 34 (सामूहिक आपराधिक मंशा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इन धाराओं के तहत दोष सिद्ध होने पर सजा व जुर्माने का प्रावधान है।

    कोर्ट में भीड़, अक्षरा रहीं शांत

    मंगलवार की दोपहर जब अक्षरा सिंह कोर्ट परिसर पहुंचीं तो पहले से ही इस खबर की जानकारी लोगों को मिल चुकी थी। ऐसे में कोर्ट परिसर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसकों में उनकी एक झलक पाने की होड़ मच गई। गाड़ियों की आवाजाही और भीड़ के कारण कोर्ट परिसर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

    हालांकि, अक्षरा सिंह पूरे समय शांत रहीं और सीधे कोर्टरूम में जाकर आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। बाहर निकलने के दौरान अक्षरा सिंह ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और तेजी से गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं।

    Bhojpuri actress Akshara Singh in Begusarai court Bhojpuri actress Akshara Singh surrendered in Begusarai court
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में पत्रकार अजीत अंजुम पर सरकारी कार्य में बाधा का मामला दर्ज, BLO से सवाल-जवाब पड़े भारी
    Next Article पत्रकार अजीत अंजुम पर मुकदमे के खिलाफ AISF का प्रतिरोध, कहा- लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की साजिश
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.