Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में प्रतिवर्ष बढ़ रहे है औसतन 400 से अधिक एड्स मरीज…
    Begusarai News

    बेगूसराय में प्रतिवर्ष बढ़ रहे है औसतन 400 से अधिक एड्स मरीज…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 10, 2025 9:17 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Every year on an average more than 400 AIDS patients are increasing in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय : सावधान बेगूसराय में एड्स रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यूं कहे कि बेगूसराय में एड्स तेजी से पांव पसार रहा है तो गलत नहीं होगा। औधागिक नगरी बेगूसराय में प्रतिवर्ष चार सौ से अधिक मरीज बढ़ रहे हैं। जिला एड्स नियंत्रण विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला में 4 जुलाई 2025 की शाम तक कुल निबंधित एचआइवी/ एड्स मरीजों की संख्या 6922 है ।उपरोक्त आंकड़े जिला वासियों को सतर्क रहने को प्रेरित कर रहा है।

    सरकार के द्वारा जानलेवा बीमारी एचआइवी/ एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम पर प्रतिवर्ष करोड़ों की राशि खर्च की जा रही है,लेकिन धरातल पर इसका कोई खास लाभ नहीं हो रहा है। तभी तो प्रतिवर्ष जिला में चार सौ से अधिक मरीज बढ़ रहे हैं। जिला एड्स नियंत्रण विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला में 4 जुलाई 2025 की शाम तक कुल निबंधित एचआइवी/ एड्स मरीजों की संख्या 6922 है ।

    जिसका इलाज एआरटी सेंटर बेगूसराय में चल रहा है। बीते वर्ष 2024 की बात करें तो जिला में 413 नये एचआइवी पीड़ित मरीज चिन्हित किए गए थे। वहीं वर्ष 2025 के बीते छह माह में जिला में 202 एचआइवी के नये मरीज की जांच रिपोर्ट पाजिटिव मिले हैं । उपरोक्त आंकड़े जिला वासियों को सतर्क रहने को प्रेरित कर रहा है।

    जिला में संचालित है आइसीटीसी सेंटर : जिला के सदर अस्पताल में इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर बिहार राज्य एड्स नियंत्रण विभाग के निर्देशन में संचालित है। जहां आमजनों की काउंसिलिंग एवं आवश्यकता के अनुसार एचआइवी की जांच की जाती है। बीते वर्ष 2024 में इस सेंटर में 29054 लोगों की काउंसिलिंग एवं एचआइवी जांच की गई थी। वहीं इस वर्तमान वर्ष के छह माह में 14160 लोगों की काउंसिलिंग व जांच की गई।

    सरकार के निर्देश के अनुसार सभी गर्भवती महिलाओं के लिए या किसी भी महिला-पुरुष को आपरेशन के पूर्व एचआइवी जांच अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। एआरटी सेंटर का सबसे आश्चर्यजनक पहलु यह है कि यहां तीन चिकित्सकों का पद स्वीकृत है लेकिन बीते कई माह से यहां एक भी डाक्टर नहीं है। जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह चिकित्सक डाक्टर राजू ही मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

    लैब टैक्निशियन व अन्य कई स्वीकृत पद रिक्त हैं। इसके लिए सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने गुरुवार को भी यहां निरीक्षण में पहुंचे बिहार राज्य एड्स नियंत्रण इकाई, पटना के संयुक्त निदेशक मनोज कुमार सिन्हा से शीघ्र रिक्त पदों पर बहाली करने की मांग की ।

    सदर अस्पताल में एचआइवी पीड़ितों के इलाज के लिए संचालित है एआरटी सेंटर : जिला के एचआइवी पीडितों को पहले इलाज के लिए पटना या अन्य जिला में भटकना पड़ता था। लेकिन बीते कई वर्षों से सदर अस्पताल में ही एआरटी (एंटी रेटरल ट्रीटमेंट) सेंटर स्थापित कर दिया गया है। इसमें चिन्हित व निबंधित 6922 एचआइवी/ एड्स मरीजों का वर्तमान में जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह चिकित्सक के निर्देशन में निशुल्क जांच, दवा व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

    एचआइवी मरीजों को सरकार से दी जा रही मासिक पेंशन राशि : जिला एड्स नियंत्रण इकाई के प्रभारी जिला पर्यवेक्षक (डीआइएस) संतोष कुमार संत ने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा दो प्रकार के पेंशन योजना संचालित हैं। बिहार शताब्दी एड्स पेंशन योजना का लाभ 18 वर्ष से उपर के एचआइवी/ एड्स पीड़ित मरीजों को प्रतिमाह- 15 सौ रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना के लाभ जिला के 3714 एड्स मरीजों को मिल रहा है। इसी प्रकार परवरिश योजना मेें एड्स मरीजों को उनके 18 वर्ष से कम के सभी बच्चों के परवरिश के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि पेंशन के रूप में दी जा रही है। इस योजना का लाभ 757 बच्चों को मिल रहा है।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिमरिया धाम से अशोक धाम तक गंगा नदी किनारे बनेगा मरीन ड्राइव : विजय कुमार सिन्हा…
    Next Article ‘कल भी स्कूल नहीं गई..आज जरूर जाना है’ स्कूल जाने के दबाव में 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.