Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय : 91.84% मतदाताओं का ऑनलाइन हुआ गणना प्रपत्र अपलोड, शेष के लिए प्रशासन ने तेज की कवायद
    Begusarai News

    बेगूसराय : 91.84% मतदाताओं का ऑनलाइन हुआ गणना प्रपत्र अपलोड, शेष के लिए प्रशासन ने तेज की कवायद

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 22, 2025 8:42 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : आगामी चुनावों को लेकर बेगूसराय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई गई है। कुल 22 लाख 45 हजार 144 मतदाताओं में से अब तक 20 लाख 61 हजार 856 मतदाताओं का गणना प्रपत्र बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन अपलोड किया जा चुका है, जो कुल मतदाताओं का 91.84 प्रतिशत है।

    जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी नेहा कुमारी ने जानकारी दी कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के नेतृत्व में नियमित रूप से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और उनके सहायकों के साथ पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। प्रखंड और विधानसभा स्तर पर सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं, ताकि शेष बचे हुए मतदाताओं का गणना प्रपत्र भी शीघ्रता से संग्रहित और अपलोड किया जा सके।

    राजनीतिक दलों को सौंपी गई अधूरी सूची : जिन मतदाताओं का अब तक प्रपत्र संग्रहण नहीं हो पाया है, उनकी सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई है। यह प्रयास इसलिए किया गया है ताकि उनके सहयोग से भी अंतिम चरण के मतदाता डेटा को पूरा किया जा सके।

    बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठकें : हर मतदान केंद्र पर बीएलओ अपने बीएलए-2 के साथ समन्वय कर शेष मतदाताओं की सूची साझा कर रहे हैं। इस प्रक्रिया को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

    नगर निगम क्षेत्र में 10 संग्रहण केंद्र और ई-रिक्शा से प्रचार : शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 10 संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। यहां मतदाता अपना प्रपत्र जमा करने के साथ-साथ संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ई-रिक्शा और एलईडी युक्त प्रचार वाहनों के जरिए जगह-जगह माइकिंग कराई जा रही है।

    QR कोड से मिलेगी डिजिटल सुविधा : सार्वजनिक स्थलों पर निर्वाचन आयोग की ओर से QR कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर मतदाता स्वयं भी अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन भर सकते हैं। यह डिजिटल पहल मतदाता सूची पुनरीक्षण को और भी सहज और पारदर्शी बना रही है।

    प्रशासन की अपील – समय रहते प्रपत्र भरें : जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने गणना प्रपत्र भरें ताकि किसी का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जा सके कि आगामी चुनावों में सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मां-बेटे पर देवर-देवरानी का हमला…
    Next Article बेगूसराय सदर अस्पताल में चोरों का आतंक- NCC कैडेट छात्रा की साइकिल चोरी, फूट-फूटकर रोई
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.