Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»काबर टाल में चेकडैम निर्माण पर बवाल: वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी या खेतों की बर्बादी की तैयारी?
    Begusarai News

    काबर टाल में चेकडैम निर्माण पर बवाल: वैज्ञानिक तथ्यों की अनदेखी या खेतों की बर्बादी की तैयारी?

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiJune 14, 2025 12:48 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Construction of Check Dam in Kabar Tal
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    बेगूसराय, बिहार — जिले के मंझौल अनुमंडल अंतर्गत काबर टाल क्षेत्र में आठ करोड़ से अधिक की लागत से चेकडैम निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय किसानों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह योजना न केवल अवैज्ञानिक है, बल्कि क्षेत्र की दोफसली खेती, रोजगार और जीवन के स्रोत को समाप्त कर देगी। आरोप है कि इस योजना के पीछे अधिकारी क्षेत्र के भूगोल, इतिहास और सामाजिक यथार्थ से पूरी तरह अनभिज्ञ हैं।

    जलजमाव बचाने के नाम पर खेती डुबोने की साजिश?

    काबर पक्षी अभयारण्य के अधिसूचना को 39 वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज तक इसके समुचित संरक्षण और वैज्ञानिक जल प्रबंधन की दिशा में गंभीर पहल नहीं हुई। अब जब काबर संग्रह नहर के हरसाईन क्षेत्र में चेकडैम बनाने की योजना बनाई जा रही है, तो सवाल उठ रहे हैं — क्या यह वास्तव में संरक्षण का उपाय है, या फिर सरकारी धन की बर्बादी और खेतों की तबाही?

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे लगभग 15,000 एकड़ उपजाऊ जमीन दलदली हो जाएगी, और समय पर बुवाई असंभव हो जाएगी। इस जलजमाव से रजौर सकरा, दुनही, नारायण पीपर, परोड़ा, विक्रमपुर, श्रीपुर, मंझौल व महेशबारा समेत दर्जनों पंचायतों की लगभग 5 लाख आबादी प्रभावित होगी।

    इतिहास की अनदेखी, और चुपचाप बैठे जनप्रतिनिधि

    काबर-बगरस नहर, जो कि 1951-56 के दौरान बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह और सिंचाई मंत्री रामचरित्र सिंह के नेतृत्व में बनी थी, ने इस क्षेत्र के जल निकासी और खेती को एक नई दिशा दी थी। उस समय बनाए गए सुलीस गेट और 44 फीट चौड़ी, 11 फीट गहरी नहर ने लाखों किसानों की तकदीर बदली।

    आज वही नहर उपेक्षा, अतिक्रमण और अव्यवस्था की मार झेल रही है। इस नहर की सफाई और पुनःउद्धार के बजाए चेकडैम जैसी योजना पर ₹8.5 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है।

    सवाल यह भी है कि बखरी और चेरिया बरियारपुर के विधायक तथा बेगूसराय सांसद इस योजना पर मौन क्यों हैं? क्या वे क्षेत्र की उपजाऊ भूमि और किसान हितों की रक्षा करेंगे या इस ‘विकास विरोधी योजना’ का मूक समर्थन?

    प्रशासन को चाहिए स्थानीय विशेषज्ञों की सलाह

    स्थानीय किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग है कि बेगूसराय के जिलाधिकारी इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष समीक्षा कराएं और स्थानीय भूगोल, इतिहास और कृषि व्यवस्था से जुड़े विशेषज्ञों की राय के बाद ही किसी योजना को अंतिम रूप दें।

    काबर टाल केवल एक पक्षी अभयारण्य नहीं, बल्कि लाखों ग्रामीणों की आजीविका और संस्कृति का केंद्र है। जल संरक्षण और विकास के नाम पर की जा रही इस परियोजना को लेकर अगर समय रहते विचार नहीं किया गया, तो यह योजना एक पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक त्रासदी में बदल सकती है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमलैंगिक संबंध और ब्लैकमेलिंग के चलते हत्या: बेगूसराय में शिक्षक निजी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा!
    Next Article अहमदाबाद प्लेन हादसे में बेगूसराय के रितेश मलबे से ज़िंदा निकला, अमित शाह ने की मुलाकात..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    October 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    दिसंबर तक 2500 घरों में सोलर प्लांट लगाने का लक्ष्य, बेगूसराय में लगा सोलर मेला…

    By सुमन सौरबOctober 8, 2026 5:11 pm

    Begusarai News : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार…

    Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक गंभीर..

    October 7, 2026 9:21 am

    Begusarai News: जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में अंडर-14 क्रिकेट का ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    October 5, 2026 4:39 pm

    बेगूसराय में बड़ा सियासी यू-टर्न : प्रशांत किशोर का हाथ थामने के अगले ही दिन भाजपा में लौटे पूर्व जिलाध्यक्ष..

    October 5, 2026 11:49 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.