Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा से पहले पेपर लीक सिंडिकेट का भंडाफोड़- Telegram-WhatsApp पर चल रहा था खेल..
    Begusarai News

    बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा से पहले पेपर लीक सिंडिकेट का भंडाफोड़- Telegram-WhatsApp पर चल रहा था खेल..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबFebruary 12, 2026 1:19 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Paper leak syndicate in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा शुरू होने से पहले ही बेगूसराय पुलिस ने परीक्षार्थियों को ठगने और प्रश्न पत्र लीक करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। बखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार किया है, जो कोचिंग संचालक बनकर छात्रों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस गिरोह के तार लखीसराय से भी जुड़े हैं।

    पुलिस के अनुसार, यह गिरोह टेलीग्राम चैनल ‘Bihar Board Out Question’ और व्हाट्सएप ग्रुप ‘ACHUK WAN 01’ के जरिए अपना गोरखधंधा चला रहा था। गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार ने कबूल किया है कि वह सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्रों के कुछ अंश वायरल कर छात्रों को यकीन दिलाता था कि उसके पास असली प्रश्न पत्र मौजूद हैं।

    छापेमारी में मिले पुख्ता सबूत

    आरोपी के मोबाइल की जांच में 7 फरवरी को हुई इंटरमीडिएट केमिस्ट्री की परीक्षा के वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्नों का हिस्सा मिला है। जब प्रशासन ने इसका मिलान मूल प्रश्न पत्र से किया, तो दोनों बिल्कुल समान पाए गए। इससे स्पष्ट होता है कि गिरोह के पास परीक्षा सामग्री तक पहुंच थी।

    एक प्रश्न पत्र के लिए 40 हजार

    जांच में सामने आया कि गिरोह केवल प्रश्न पत्र ही लीक नहीं कर रहा था, बल्कि छात्रों और अभिभावकों से मोटी रकम भी वसूल रहा था। संतोष ने मैट्रिक परीक्षा के संपूर्ण प्रश्न पत्र के बदले 40,000 रुपए की मांग की थी। पैसे मंगवाने के लिए 7549785810 और 7488372702 जैसे मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। यही नहीं ग्रुप में ‘Best of Luck’ जैसे संदेश भेजकर और “मौका हाथ से निकल गया तो पछताओगे” जैसी बातें कहकर छात्रों को जल्द पैसा देने के लिए उकसाया जाता था।

    एडमिन की तलाश जारी

    FIR के मुताबिक, इस नेटवर्क में लखीसराय का पंकज कुमार अहम भूमिका निभा रहा था। गिरोह ने टेलीग्राम ग्रुप में ऐसी सेटिंग कर रखी थी कि केवल एडमिन ही संदेश भेज सके, ताकि छात्र आपस में चर्चा न कर सकें और गिरोह की प्रामाणिकता पर सवाल न उठाएं।

    “बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। साइबर सेल की मदद से बैंक खातों और सीडीआर (CDR) को खंगाला जा रहा है।”

    अफवाहों से बचें छात्र

    जिला प्रशासन और पुलिस ने परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर पेपर लीक के दावों पर भरोसा न करें। ठग छात्रों की घबराहट का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें।

    Begusarai 10th Exam Paper Leak Syndicate Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Paper leak syndicate in Begusarai
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई बेगूसराय की पीठ: तेघड़ा में फाइलेरिया रोधी मेगा कैंप की धूम
    Next Article कांवर झील पर विशेष डॉक्यूमेंट्री, 15 मार्च को डीडी बिहार पर प्रसारण
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    By Vishal ShreeSeptember 14, 2026 12:54 am

    Begusarai News : आस्था, भक्ति और सनातन परंपरा के रंग में बकरी क्षेत्र एक बार…

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am

    AI से आसान हुए जटिल Cyber Attack ,AI के दुरुपयोग पर नई रिपोर्ट….

    September 14, 2026 12:30 am

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.