Begusarai :बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की सख्ती के बाद भी बेगूसराय जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात जिले में घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने फिर एक मासूम को मौत के घाट उतार दिया है. लगातार हो रही हत्याओं ने जिले में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा किया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है
परिहारा थाना क्षेत्र की घटना
परिहारा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय बिरजू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान परिहारा निवासी राजेंद्र सहनी के पुत्र के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि वर्षों पहले अपराधियों ने बिरजू के पिता की भी हत्या कर दी थी. अब बेटे की भी हत्या हो गई जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गोली युवक के आंख में मारी गई है. जानकारी के अनुसार घटना परिहारा थाना क्षेत्र स्थित मोईन नदी बांध पर हुई है.
बेंगलूरु में रहता था युवक
मृतक बेंगलुरु में रहता था और मजदूरी करता था. एक साल पहले उसकी शादी हुई थी. उनकी पत्नी की डिलीवरी 1 महीने बाद होने वाली थी जिसके लिए वो छुट्टी लेकर आया था. हत्या के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है. मृतक की बहन ने बताया कि शाम में खाना खा कर बिरजू टहलने निकला था.
इस घटना के बाद आसपास में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि अलग-अलग पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
बेगूसराय में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल है. बेगूसराय थाना क्षेत्रों में अपराधियों के हौसले बहुत बढ़ गए हैं. अब लोग एक बार फिर घरों से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करने लगे हैं.
ये भी पढ़ें:बिहार पंचायत चुनाव 2026 में पहली बार चिप वाले EVM, टेक्नोलॉजी से बदलेगी बेगूसराय के 217 पंचायत की राजनीतिhttps://thebegusarai.in/wp-admin/post.php?post=300668&action=edit


