Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय कुत्ता कांड में बड़ी कार्रवाई : दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित, कचरे में फेंक दिया था कटा हुआ पैर…
    Begusarai News

    बेगूसराय कुत्ता कांड में बड़ी कार्रवाई : दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित, कचरे में फेंक दिया था कटा हुआ पैर…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 26, 2026 7:56 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Sadar Hospital
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : बेगूसराय सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर कुत्ते द्वारा इंसान का पैर लेकर भागने के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सिविल सर्जन ने घोर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार के आरोपी दो चतुर्थवर्गीय कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अस्पताल महकमे में हड़कंप मच गया है।

    क्या थी घटना की असली वजह?

    अस्पताल प्रबंधन की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, वह पैर किसी लावारिस लाश का नहीं, बल्कि एक मरीज के ऑपरेशन के बाद शरीर से अलग किया गया हिस्सा था। नियमानुसार, ऐसे मानव अंगों को बायो-मेडिकल वेस्ट (Bio-Medical Waste) के मानकों के तहत सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया जाना चाहिए था। लेकिन दोषी कर्मियों ने इसे कचरा ढोने वाली ट्रॉली में ही खुला छोड़ दिया, जो संवेदनहीनता की पराकाष्ठा थी।

    इन कर्मियों पर गिरी गाज

    प्रशासन ने घटना को अत्यंत गंभीर मानते हुए दो कर्मियों को दोषी पाया है, सुनील कुमार मल्लिक (चतुर्थवर्गीय कर्मी) और राजेश पासवान (चतुर्थवर्गीय कर्मी) को बिहार सरकारी सेवक नियमावली, 2005 के तहत निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान राजेश पासवान का मुख्यालय CHC बरौनी और सुनील कुमार मल्लिक का मुख्यालय PHC मटिहानी तय किया गया है।

      शर्मसार वीडियो के बाद जागी व्यवस्था

      उल्लेखनीय है कि बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर में इंसानी पैर मुंह में दबाए भाग रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाकर कुत्ते से उस अंग को वापस लिया था। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की भारी किरकिरी कराई थी, जिसके बाद बेगूसराय सदर अस्पताल में मानवता शर्मसार जैसी खबरें सुर्खियों में रहीं।

      स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अमानवीय व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया जाएगा। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। -जिला प्रशासन, बेगूसराय

      अब बायो-मेडिकल वेस्ट पर रहेगा सख्त पहरा

      इस घटना के बाद जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को कड़ा अल्टीमेटम दिया गया है। कचरा प्रबंधन और मृत अंगों के निस्तारण में कोताही बरतने पर अब सीधे अस्पताल प्रभारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। फिलहाल, सदर अस्पताल में सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

      Begusarai administration Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai Sadar Hospital
      Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
      Previous Articleबेगूसराय में LPG आपूर्ति पर प्रशासन की पैनी नजर: कालाबाजारी करने वालों पर होगी ‘धारा 7’ के तहत कार्रवाई
      Next Article बेगूसराय में गैस आपूर्ति पर प्रशासन सख्त : 24 घंटे काम कर रहा है जिला कंट्रोल रूम, अब तक 354 शिकायतों का निपटारा
      सुमन सौरब
      • Website
      • Instagram
      • LinkedIn

      सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

      ये भी पढ़ें।

      Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

      May 12, 2026 2:48 pm

      बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

      May 5, 2026 3:38 pm

      Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

      May 4, 2026 4:40 pm

      Comments are closed.

      Top Posts

      Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

      April 25, 2026 4:54 pm

      DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

      September 6, 2024 2:00 pm

      बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

      September 14, 2024 8:17 am

      मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

      September 6, 2024 8:42 pm
      Don't Miss
      Begusarai News

      Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

      By The BegusaraiMay 12, 2026 2:48 pm

      Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के महमदपुर फत्ता दियारा क्षेत्र में अपराधियों द्वारा अवैध रूप…

      बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

      May 5, 2026 3:38 pm

      Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

      May 4, 2026 4:40 pm

      शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

      April 29, 2026 5:28 pm
      Stay In Touch
      • Facebook
      • Twitter
      • Pinterest
      • Instagram
      • YouTube
      • Vimeo
      About

      The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

      Email Us: thebegusarai@gmail.com
      Contact: +91 9546069080

      Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
      Important Links
      • Facebook
      • Instagram
      • Twitter
      • Linkedin
      • YouTube
      • WhatsApp
      Quick Links
      • Rss
      • Sitemap
      • Google News
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      • Home
      • About Us | The Begusarai
      • Disclaimer
      • Editorial Team
      • Privacy Policy
      • Contact Us
      © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.