Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का ऐलान- बेगूसराय में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम..
    Begusarai News

    केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का ऐलान- बेगूसराय में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबDecember 25, 2025 5:49 pmUpdated:December 25, 2025 5:53 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Giriraj Singh
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Giriraj Singh: आज बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आगाज दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प व माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन पूर्व में उन्हें उचित अवसर नहीं मिल पाते थे। एनडीए सरकार के गठन के बाद जिले के खेल और खिलाड़ियों को नई पहचान मिली है।

    उन्होंने गांधी स्टेडियम के पुनर्विकास, नगर निगम क्षेत्र के बी.पी. +2 विद्यालय, बी.एस.एस. कॉलेजिएट एवं जे.के. +2 विद्यालय के खेल मैदानों के समतलीकरण और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया। साथ ही बरौनी के पास भूमि उपलब्धता का उल्लेख करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम के निर्माण का आश्वासन भी दिया।

    डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि जिले के बच्चों में अपार ऊर्जा और प्रतिभा है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की है। उन्होंने बताया कि जिले में भूमि चिन्हित कर स्टेडियम का निर्माण तथा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 237 संसदीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। PM ने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए ऐसे अवसर सृजित किए हैं, जहां चयन सिफारिश नहीं बल्कि प्रतिभा और कौशल के आधार पर होता है। उन्होंने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत के प्रयासों का उल्लेख करते हुए युवाओं को देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के प्रारंभ में ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव नंदू कुमार एवं जिला कोच श्री मणिकांत कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों द्वारा पंच, किक, एप्पल ब्रेकिंग, वुड ब्रेकिंग, फ्लाइंग साइड किक, सेल्फ डिफेंस सहित विभिन्न रोमांचक करतबों का प्रदर्शन किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

    इस दौरान सांसद ने हैंडबॉल, कबड्डी, खो-खो, योगा सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Giriraj Singh International level stadium in Begusarai Latest Begusarai News
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleOla-Uber News: ओला-उबर में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर,नई गाइडलाइंस में जेंडर चॉइस
    Next Article PM Modi in Lucknow:पीएम ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का इनॉगरेशन, बोले हर विभूति को मिल रहा सम्मान
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.