बखरी/बेगूसराय : बखरी में भारी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। मॉनसून की दूसरी बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी हैं। बता दें कि यह बारिश गर्जन के साथ शनिवार रात्रि से ही हो रही है,और जिले समेत प्रखंड के हिस्से में रिमझिम बारिश हो रही है।मौसम विभाग की मानें तो पिछले कई दिनों से मौसम विभाग की तरफ से बारिश का संकेत दिया जा रहा था।
कई जिलों में बारिश हो भी रही थी।मानसूनी रिमझिम बारिश के साथ ही आसमान में छाए काली बादल से अब किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखा जाने लगा। किसानों को अब यह अहसास होने लगा कि अब यह मानसून दस्तक दे दिया है अब सुखाड़ से राहत मिलने वाली है।बेगूसराय जिला खासकर आम लोग खेती पर निर्भर करते हैं। खेती करने के लिए इस मौसम में मौसमी पानी का होना बहुत ही आवश्यक माना जाता है।
इस मौसम में भदैया मक्का, धान रोपाई, बैंगन, हल्दी, मिर्ची के अलावे अन्य फ़सल एवं सब्जियों को खेतों में रोपाई बोआई किया जाता है वहीं खेतों मे लगे फसल सब्जी पशु चारा जो कड़ी धूप में सुख रहा था जिसपर बारिश ने मेहरबानी किया, मेहनतकश किसान बारिश के साथ ही खेतों को तैयार करने में जुट गए है।