Author: Vishal Shree

Begusarai News: जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे गंगा नदी का जलस्तर 43 मीटर दर्ज किया गया, जो 41.76 मीटर के खतरे के निशान से 1.24 मीटर ऊपर है। हालांकि, यह जिले के सर्वोच्च बाढ़ स्तर (HFL) 43.52 मीटर से अभी 0.52 मीटर नीचे है। जिला प्रशासन के अनुसार बाढ़ ने बेगूसराय के 8 प्रखंडों के 189 गांवों को प्रभावित किया है। कुल 95,245 परिवार और करीब 3,80,980 लोगबाढ़ से प्रभावित हैं। जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के नेतृत्व में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्य लगातार जारी हैं। 269 नावों से जारी है राहत और बचाव बाढ़ प्रभावित इलाकों में…

Read More

Begusarai News:जिले में मुख्यमंत्री सात निश्चय और सात निश्चय-2 के तहत चल रही विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को समाहरणालय के कारगिल विजय सभा भवन में समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अलग विभागों की योजनाओं की physical और financial progress की समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त आकाश चौधरी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। DM ने अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने, लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश दिया। Student Credit Card में 948…

Read More

Begusarai News : परिसीमन के बाद पंचायतों और वार्डों की सीमाओं में बदलाव हो सकता है, असर सीटों की संख्या पर ,जनसंख्या को सामान करने पर और साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगा इसी को विस्तार से समझने के लिए देखिए यह पूरी रिपोर्ट। लोकसभा और विधानसभा सीटों पर पड़ सकता है असर परिसीमन का सबसे बड़ा असर लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। वर्तमान में लोकसभा में 543 निर्वाचित सीटें हैं। परिसीमन के बाद सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर अलग-अलग प्रस्तावों और अनुमानों में 850 तक सीटें होने की चर्चा सामने आती रही है। इसका असर बिहार पर…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड की 9 पंचायतों में परिसीमन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 2011 की जनगणना को आधार बनाकर गांवों और वार्डों की सीमाओं को नए सिरे से निर्धारित किया जा रहा है। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई गांवों की पंचायत और वार्ड की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले चरण में राजस्व ग्रामों की मैपिंग फिलहाल परिसीमन के पहले चरण में राजस्व ग्रामों की चौहद्दी तय करने के साथ उनकी गूगल लोकेशन मैपिंग का काम किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 10 सितंबर तक मैपिंग…

Read More