Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    बेगूसराय में पहली बार IVF तकनीक से स्वस्थ शिशु का जन्म, स्थानीय स्तर पर खुली नई उम्मीद..

    April 21, 2026 4:44 pm

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai Airport : हर चुनाव में उड़ता वादा, अब तक ज़मीन पर लैंड नहीं..जनता इंतज़ार में
    Begusarai News

    Begusarai Airport : हर चुनाव में उड़ता वादा, अब तक ज़मीन पर लैंड नहीं..जनता इंतज़ार में

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 21, 2025 4:34 pmUpdated:August 21, 2025 4:44 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Ulav Airport
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Ulav Airport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त यानी कल ‘राष्ट्रकवि दिनकर की धरती’ बेगूसराय आ रहे हैं। लेकिन यहां के जनता की सबसे बड़ी आस बेगूसराय एयरपोर्ट (Begusarai Airport) की सौगात एक बार फिर अधूरी ही रह जाएगी। नेता बदलते रहे, सरकारें बदलती रहीं पर बेगूसराय का उलाव एयरपोर्ट (Begusarai Ulav Airport) आज भी कागज़ी सपनों से आगे नहीं बढ़ पाया।

    पुल पर राजनीति, उड़ान पर सन्नाटा

    प्रधानमंत्री इस दौरे में एशिया का सबसे चौड़ा औंटा–सिमरिया 6-लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को एक साथ जोड़ेगा। खासकर, बेगूसराय से पटना का सफर महज 1.5 घंटे में पूरा हो सकेगा।लेकिन सवाल उठता है कि जब बेगूसराय को बिहार की औद्योगिक राजधानी भी कहा जाता है, तो फिर यहाँ हवाई कनेक्टिविटी क्यों नहीं?

    हवाई चप्पल तो मिली, जहाज़ कब?

    सरकार ने पूरे देश में UDAN योजना का नारा दिया हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब हवाई जहाज़ में बैठेगा। लेकिन बेगूसराय में हकीकत उलट है। यहाँ लोग अब तक पूछते हैं ‘पहले हवाई जहाज़ तो उतरने दीजिए, फिर चप्पल वाला बैठेगा या जूता वाला, ये बाद में तय कर लेंगे।’

    चुनावी मौसम में उड़ता सपना

    हर चुनाव में एयरपोर्ट की फाइल उड़ती है, लेकिन रनवे पर कभी लैंड नहीं करती। 2018 में कहा गया कि बेगूसराय एयरपोर्ट को UDAN योजना में शामिल किया गया है। 2020 में चर्चा हुई कि जल्द यहाँ से उड़ानें शुरू होंगी। 2025 में भी हाल वही है- जल्द ही होगा की सरकारी पंक्ति जस की तस है।

    शायद Google Map पर

    बेगूसराय के लोगों का कहना है- हमारे यहाँ हवाई जहाज़ का सपना, नेताओं की भाषण की तरह है, ऊँचा उड़ता है, लेकिन उतरता कभी नहीं। बेगूसराय एयरपोर्ट का उद्घाटन शायद हमारी अगली पीढ़ी ही देख पाएगी, वो भी शायद Google Map पर।

    पुलों और सड़कों का उद्घाटन ज़रूरी है, लेकिन औद्योगिक शहर बेगूसराय को अगर सचमुच राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ना है, तो हवाई कनेक्टिविटी से बड़ा कोई तोहफ़ा नहीं हो सकता।

    Begusarai Airport Begusarai Ulav Airport
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article31 साल बाद फैसला: 1994 में छिपाया गया 800 लीटर डीजल, अब कोर्ट ने 1 माह की सजा सुनाई
    Next Article बेगूसराय में चाची बनी हैवान : ईर्ष्या और लालच में दो वर्षीय मासूम को उतारा मौत के घाट
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    बेगूसराय में पहली बार IVF तकनीक से स्वस्थ शिशु का जन्म, स्थानीय स्तर पर खुली नई उम्मीद..

    April 21, 2026 4:44 pm

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    बेगूसराय में पहली बार IVF तकनीक से स्वस्थ शिशु का जन्म, स्थानीय स्तर पर खुली नई उम्मीद..

    By सुमन सौरबApril 21, 2026 4:44 pm

    Begusarai News : बेगूसराय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। पहली…

    Mahila Aarakshan bill: “महिला आरक्षण पर मोदी सरकार कर रही राजनीतिक धोखा” — बेगूसराय कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास का हमला

    April 18, 2026 4:54 pm

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    बेगूसराय DM का कड़ा रुख : निजी स्कूलों में री-एडमिशन फीस पर रोक, नियम तोड़ा तो लगेगा 2 लाख तक जुर्माना

    April 15, 2026 9:41 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.