Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai News : बीते दिनों बेगूसराय पुलिस द्वारा साढ़े तीन करोड़ रुपये की स्मैक बरामदगी के बाद अब शराब तस्करी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। नए साल से पहले शराब तस्कर सक्रिय हो गए हैं और पुलिस-प्रशासन को चकमा देने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार-झारखंड बॉर्डर पर स्थित जमुई जिले में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंडियन ऑयल के तेल टैंकर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर के पास की गई। तस्करों ने टैंकर के अंदर विशेष तहखाना…
Begusarai News : बेगूसराय में जारी शीतलहर और विशेष रूप से सुबह एवं शाम के समय तापमान में हो रही अत्यधिक गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन की सुरक्षा के मद्देनज़र अहम फैसला लिया है। DM श्रीकांत शास्त्री ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा 8वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर 22 दिसंबर 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। वहीं, कक्षा 8वीं से ऊपर की कक्षाओं के संचालन को…
Begusarai Railway Station : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक युवक को चोरी के पाँच मोबाइल फोन एवं 7,100 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को आरपीएफ बेगूसराय के एएसआई श्रीनिवास कुमार, आरक्षी सुदर्शन सिंह तथा जीआरपी बेगूसराय के पीटीसी रंजीत कुमार यात्री सुरक्षा एवं आपराधिक निगरानी में तैनात थे। इसी क्रम में गाड़ी संख्या 12505 अप सुबह करीब 04.00 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर आकर रुकी। ट्रेन के रुकते ही एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में चादर ओढ़े हुए नए फुट ओवरब्रिज की ओर…
Begusarai गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच: मगध ने भागलपुर, तिरहुत ने दरभंगा को हराया..
Begusarai News : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर–14) प्रतियोगिता 2025–26 के पाँचवें दिन गांधी स्टेडियम में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। दिन के मैचों में मगध ने भागलपुर को 40 रनों से पराजित किया, जबकि तिरहुत ने दरभंगा को 86 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के साथ अनुशासन और स्वस्थ…
Begusarai News : भारत सरकार के निर्देशानुसार बेगूसराय में शुक्रवार से ‘सुशासन सप्ताह -प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभियान 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। अभियान की औपचारिक शुरुआत कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता की। जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि अभियान के तहत जिले के सभी अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन…
Begusarai News : बिहार में रिश्वतखोरी के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में बेगूसराय में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल और उनके नाजिर जिवेन्द्र कुमार सिंह को कार्यालय से ही रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की टीम ने समाहरणालय परिसर स्थित जिला कल्याण कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान 18 हजार रुपये के कार्यालयीन सप्लाई बिल को पास करने के एवज में 1800 रुपये की रिश्वत लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार, जिला कल्याण पदाधिकारी पर…
Begusarai News : बेगूसराय में स्मैक तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 3.5 करोड़ की स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
Begusarai News : बेगूसराय पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर 3 किलो 340 ग्राम हाई क्वालिटी स्मैक के साथ 20 लाख 47 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई रतनपुर थाना क्षेत्र के गणेशदत्त नगर वार्ड-20 स्थित पारामाउन्ट एकेडमी के पास एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर में की गई। डीआईयू को सूचना मिली थी कि गणेशदत्त नगर स्थित एक मकान से स्मैक का बड़ा कारोबार संचालित किया…
Indian Railway : भारतीय रेलवे के माध्यम से रोज़ाना करोड़ों यात्री सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा कई सारे नियम भी बनाए गए हैं। लेकिन, अक्सर यात्रियों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई पुलिसकर्मी भी टिकट चेक कर सकता है? तो चलिए आज के इस आर्टिकल में कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं। कई यात्रियों को यह भ्रम होता है कि पुलिस वर्दी में मौजूद कोई भी अधिकारी टिकट जांच कर सकता है, जबकि ऐसा नहीं है। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार बिना टिकट…
Toll Plaza Business Model : कई लोगों को ऐसा लगता है कि टोल प्लाजा जिनके पास होते हैं, वे जमकर कमाई करते हैं। अगर आपके मन में भी ऐसा ख्याल आता है, तो आप काफी हद तक सही सोच रहे हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी व्यक्ति इतनी आसानी से टोल प्लाजा नहीं खोल सकता। टोल वसूली का अधिकार सरकार के पास होता है। नेशनल हाईवे पर यह जिम्मेदारी NHAI निभाती है, जबकि स्टेट हाईवे (SH) पर राज्य सरकारें अपने-अपने नियमों के तहत टोल सिस्टम लागू करती हैं। हालांकि, सरकार टेंडर के जरिए प्राइवेट कंपनियों और…
Indian Railways : अब ट्रेन में लिमिट से ज्यादा सामान ले जाने पर लगेगा जुर्माना! जानें- नया नियम
Indian Railways : जैसा कि आप सभी जानते हैं भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोज़ाना हजारों ट्रेनें देशवासियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुँचाती हैं। हालांकि, भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए यात्रा से जुड़े कई नियम भी बनाए गए हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को इन नए नियमों की पूरी जानकारी नहीं होती। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि ट्रेन यात्रा के दौरान एक यात्री कितना सामान (लगेज) अपने साथ ले जा सकता है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा…
