Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai Crime News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां फ्री फायर गेम की लत में डूबे एक 13 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी वार्ड-45 निवासी चंदन तांती के बेटे रवि कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रवि कई दिनों से मोबाइल में फ्री फायर गेम खेलने के लिए रिचार्ज कराने की जिद कर रहा था। रिचार्ज न मिलने पर वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा,…

Read More

Roshni Kumari of Begusarai : बेगूसराय की बेटी रोशनी कुमारी ने अपने जिले और पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया है। उन्हें साउथ एशियन गोल शॉट बॉल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय टीम में न केवल जगह मिली है, बल्कि टीम की उप कप्तान की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। रोशनी शहर के भारद्वाज नगर की निवासी हैं और भूतपूर्व सैनिक की बेटी हैं। केंद्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वे वर्तमान में सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन में उच्च शिक्षा ले रही हैं। स्कूल के दिनों से ही वे…

Read More

Begusarai News : बिहार की नई नीतीश सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री बने बेगूसराय जिले के बखरी विधायक संजय कुमार पासवान ने पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के बंद पड़े चीनी मिलों को पुनः संचालित करने के लिए सरकार गंभीर पहल करेगी। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में गन्ना किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में विभाग की सभी प्रक्रियाओं को तेज, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया जाएगा। संजय पासवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गन्ना किसानों को ईंख मूल्य का समय पर भुगतान…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हरदिया पेट्रोल पंप के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने उनके पास से 258.75 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के लावा गांव निवासी विनय कुमार, पिता राम विनय सिंह और बिट्टू कुमार, पिता राम पदारथ सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे कोलकाता से स्मैक लाकर बेगूसराय में इसकी…

Read More

Begusarai Red Light Area : बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल क्षेत्र का कथित रेड लाइट एरिया अब अपराध का मजबूत अड्डा बनता जा रहा है। देह व्यापार, मानव तस्करी, ब्लैकमेलिंग और बिचौलियों के नेटवर्क की जद इतनी गहरी हो चुकी है कि छिटपुट पुलिस कार्रवाई का इस पर कोई खास असर दिखाई नहीं देता। स्थानीय लोग डर, शर्म और प्रताड़ना के भय से खुलकर बोल नहीं पा रहे, लेकिन हालात लगातार भयावह रूप ले रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नदैल चौक, आशा पोखर मुख्य बाज़ार के पेट्रोल पंप के पीछे और सोनमा, बखरी अनुमंडल के कई इलाकों…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के शालीग्रामी गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। घायल बदमाश की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा निवासी शिवव्रत राय के रूप में की गई है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि फरार इनामी अपराधी शिवदत्त राय साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर इलाके में हथियार खरीदने पहुंचा है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय थाना को भी जानकारी दी। संयुक्त रूप से पुलिस…

Read More

Begusarai News : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सबसे बड़ा सरप्राइज यह रहा कि इस बार गृह मंत्रालय की कमान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दी गई है। सम्राट चौधरी अब कानून-व्यवस्था और राज्य की आंतरिक सुरक्षा देखेंगे। यह एक ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। क्योंकि, खबरों के मुताबिक, यह लगभग 20 साल में पहली बार है जब गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में नहीं है। बिहार मंत्रिमंडल विभाग सूची (टेबल) मंत्रीविभागसम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)गृह मंत्रीविजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)भूमि एवं…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय पुलिस ने कुख्यात अपराधी नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस को एक मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया। पुलिस फायरिंग में नीरज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भारी पुलिस कार्रवाई के बावजूद नीरज की जान बच गई, इसलिए इसे पुलिस महकमे में ‘हाफ एनकाउंटर’ कहा जा रहा है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके की है, जहां पुलिस को नीरज बॉस की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। एसपी मनीष के निर्देश पर विशेष टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही नीरज और उसके साथियों ने…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब छात्राओं ने प्रभारी हेडमास्टर पर छेड़खानी और अनुचित व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया। मामला सामने आते ही ग्रामीणों की बड़ी संख्या स्कूल परिसर में जुट गई और आरोपी शिक्षक को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। मामला खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मसुराज का है। तनावपूर्ण माहौल की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर पुलिस, मंझौल इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, खोदावंदपुर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा, थानाध्यक्ष चंदन कुमार और छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों और अभिभावकों…

Read More

Begusarai News : गुरुवार को DM तुषार सिंगला ने जिले में डूबने से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि का वितरण किया। कुल 17 मृतकों के परिजनों को प्रति मृतक 4 लाख रुपये की दर से कुल 68 लाख रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, अग्निकांड की अलग-अलग घटनाओं में अपने मवेशी खो देने वाले 4 पशुपालकों के बैंक खातों में कुल 87 हजार रुपये की राहत राशि हस्तांतरित की गई। राशि वितरण के दौरान डीएम तुषार सिंगला ने घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और शोकग्रस्त परिवारों को ढांढस बंधाया।…

Read More