Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

Begusarai News : बेगूसराय में एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। हाल के दिनों में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। DM श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले में संचालित कुल 67 गैस एजेंसियों की व्यापक जांच कराई गई। इन एजेंसियों में एचपी, भारत गैस और इंडेन से जुड़ी इकाइयाँ शामिल हैं। जांच के लिए गठित टीमों में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और प्रखंड विकास…

Read More

Begusarai Road Accident : बेगूसराय में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहाँ तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने NH-333B किनारे टहल रहे पति-पत्नी को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी नथुनी यादव (55 वर्ष) और उनकी पत्नी इंदु देवी (52 वर्ष) प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वे श्रीनगर-मोहनपुर गांव के समीप (NH-333B) पहुंचे, पीछे से आ रही एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV700 ने उन्हें अपनी चपेट…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय बस स्टैंड के समीप रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शातिर चोर ने पकड़े जाने के डर से चोरी की गई सोने की बाली निगल ली। आरोपी की यह चालाकी उस पर तब भारी पड़ गई जब बाली पेट में जाने के बजाय उसके गले (श्वसन नली के पास) में ही फंस गई। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में गले के भीतर फंसी बाली स्पष्ट दिखाई दे रही है। भीड़ ने घेरा तो चल दी खतरनाक चाल मिली जानकारी के अनुसार, शांति…

Read More

Begusarai Sadar Hospital : बिहार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक और कड़वी तस्वीर बेगूसराय के सदर अस्पताल से सामने आई है। शनिवार को जब सूबे के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान एक गंभीर मरीज का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, तो वहां की अव्यवस्था देख दंग रह गए। अस्पताल के वार्डों में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही कोई नर्स। इस गंभीर लापरवाही को लेकर मंत्री ने मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। मरीज का हाल जानने पहुंचे थे मंत्री मिली जानकारी के अनुसार, बखरी विधानसभा क्षेत्र के नावकोठी (पिरनगर, गम्हरिया) निवासी…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौला गांव निवासी वीडियोग्राफर सुजीत कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की थ्योरी से असंतुष्ट ग्रामीण और परिजनों ने सुजीत को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आज कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया है। जी.डी. कॉलेज से काली स्थान तक श्रद्धांजलि यात्रा दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को न्याय दिलाने के लिए शनिवार (21 मार्च) को शाम 6:00 बजे से बेगूसराय शहर में एक श्रद्धांजलि सभा सह कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है।…

Read More

Begusarai News : जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आज कारगिल विजय सभा भवन में ‘जिला सड़क सुरक्षा समिति’ की बैठक आयोजत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने की। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में कुल 1.07 करोड़ रुपये से अधिक की शमन राशि वसूली गई। वहीं फरवरी माह में परिवहन विभाग ने 1.01 करोड़ रुपये और पुलिस प्रशासन ने 44.47 लाख रुपये की वसूली की। विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और प्रदूषण मानकों के उल्लंघन में 1,115 वाहनों से 11.46 लाख…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हैरान करने वाली बात यह है कि मौत के बाद इंसाफ दिलाने के बजाय, गाँव में करीब 10 घंटे तक लाश को सामने रखकर पंचायती होती रही और युवक की जिंदगी की कीमत लगाई जाती रही। क्या है पूरा मामला? मृतक की पहचान फतेहपुर वार्ड नंबर-15 निवासी मोहम्मद रुस्तम के पुत्र मोहम्मद ऐनुल आलम (34 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, 18 मार्च को ऐनुल को उल्टी-दस्त और पेट…

Read More

Begusarai News : जिले का लाखो थाना अब अपने नए ठिकाने से काम करेगा। प्रशासनिक निर्देशों के बाद लाखो थाना को NH-31 स्थित सूरदासा ढाला से करीब 600 मीटर दक्षिण, मेनका गांव के पास नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। थाना प्रभारी शुभम् कुमार पाण्डेय ने बताया कि एसपी मनीष के निर्देशानुसार यह स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी की गई है। प्रशासनिक निर्देश और शिफ्टिंग थाना प्रभारी के अनुसार, पिछले सप्ताह आयोजित ‘जन संवाद’ कार्यक्रम के दौरान एसपी मनीष ने थाना को नए भवन में ले जाने का निर्देश दिया था। ग्रामीणों में आक्रोश एक तरफ जहाँ पुलिस नए भवन…

Read More

Begusarai News : आगामी ईद-उल-फितर (ईद) 2026 पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष के संयुक्त आदेश के तहत जिले के सभी संवेदनशील स्थलों, ईदगाहों और मस्जिदों पर दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। चाँद के दीदार के आधार पर संभावित तिथियों 20 एवं 21 मार्च को होने वाली नमाज के मद्देनजर गांधी स्टेडियम सहित सभी प्रमुख नमाज स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने…

Read More

Begusarai News : जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु, पारदर्शी एवं उपभोक्ता-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (IOCL, BPCL, HPCL) के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में यह सामने आया कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के 5 से 6 दिनों के भीतर रिफिल सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे संतोषजनक माना गया। जिलाधिकारी ने बताया कि चमथा और तेघड़ा स्थित गैस…

Read More