Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..
    Begusarai News

    Begusarai News : बेगूसराय में गैस एजेंसियों की सघन जांच, 11 सिलेंडर जब्त; जमाखोरी पर प्रशासन सख्त..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 16, 2026 8:22 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Intensive Inspection of Gas Agencies in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : पश्चिम एशिया के देशों में जारी युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों और एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को जिलेभर में गैस एजेंसियों की व्यापक जांच अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त निर्देश पर 68 गैस एजेंसियों की सघन जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था।

    प्रत्येक टीम में एक वरीय दंडाधिकारी/पदाधिकारी तथा एक पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया था। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों ने 16 मार्च को अपने-अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इस अभियान में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, तेघड़ा, बलिया, बखरी और मंझौल), विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्धारित प्रपत्र के आधार पर गैस एजेंसियों की जांच की। इसमें शोरूम पर मूल्य सूची, कार्य समय और स्टॉक की स्थिति का प्रदर्शन, डिलीवरी कर्मियों के पास वजन मापने वाला स्केल, उपभोक्ता के सामने सिलेंडर का वजन और लीकेज जांच, प्रतिष्ठान पर फर्स्ट एड बॉक्स, शिकायत पुस्तिका तथा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि डिलीवरी कर्मी वर्दी और पहचान पत्र के साथ कार्य कर रहे हैं या नहीं।

    अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सीधे फीडबैक भी लिया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे निर्धारित दर से अधिक राशि नहीं ली जा रही है और होम डिलीवरी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में उन्हें निर्धारित रिबेट दिया जा रहा है।

    इसी क्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के पीछे स्थित एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान श्रवण कुमार के आवास से अवैध रूप से रखे गए 11 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्रशासन को सूचना मिली थी कि यहां गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और सिलेंडरों को जब्त कर लिया।

    इस मामले में श्रवण कुमार के विरुद्ध स्थानीय थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी एक आवश्यक वस्तु है और इसका दुरुपयोग जन-जीवन व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।

    जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बड़े सिलेंडर से छोटे सिलेंडर में अवैध गैस रिफिलिंग, निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलना, कम वजन का सिलेंडर देना, बिना प्राधिकरण के खाली सिलेंडर, वाल्व या रेगुलेटर की बिक्री तथा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-7 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    साथ ही सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यकतानुसार दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए गोदामों पर अनावश्यक कतार में न लगना पड़े और बुकिंग के अनुसार उन्हें घर पर ही सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

    जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। गैस की कालाबाजारी या किसी भी अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल जिला कंट्रोल रूम के नंबर 06243-450626 पर जानकारी दें, ताकि दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के ढाब से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी…
    Next Article Begusarai News : वर्दी में गांजा पीते चौकीदार का वीडियो वायरल; सुशासन के दावों पर उठे सवाल..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.