Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : बरौनी डेयरी के एमडी हटाए गए, 100 करोड़ की गड़बड़ी के बाद कॉम्फेड ने लिया एक्शन
    Begusarai News

    Begusarai News : बरौनी डेयरी के एमडी हटाए गए, 100 करोड़ की गड़बड़ी के बाद कॉम्फेड ने लिया एक्शन

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 10, 2026 2:58 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Barauni Dairy
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Barauni Dairy : बरौनी डेयरी से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 100 करोड़ की गड़बड़ी के बाद आखिरकार बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (Comfed) ने अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कॉम्फेड ने बरौनी दुग्ध संघ के प्रबंध एमडी रविंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।

    जारी आदेश के अनुसार, रविंद्र प्रसाद के खिलाफ मार्केटिंग, वित्त, संचालन एवं खरीद, मानव संसाधन और प्रशासनिक मामलों में गंभीर अनियमितताओं से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों में प्रणालीगत चूक, अधिकारों के संभावित दुरुपयोग और वित्तीय नुकसान से जुड़े आरोप शामिल हैं।

    आरोपों की गंभीरता को देखते हुए 10 नवंबर को कॉम्फेड, पटना की ओर से एक जांच कमेटी गठित कर प्रारंभिक जांच कराई गई थी। जांच के दौरान कई ऐसे बिंदु सामने आए, जिनके लिए विस्तृत और गहन जांच की आवश्यकता बताई गई।

    कमेटी की रिपोर्ट में वित्तीय नुकसान, खरीद प्रक्रिया में गड़बड़ी, वितरकों और ट्रांसपोर्टरों की नियुक्ति में अनियमितता, बोर्ड मीटिंग की रेजोल्यूशन बुक में छेड़छाड़, हस्ताक्षर जालसाजी, बीएमसी आवंटन में गड़बड़ी और ठेकेदारों की अवैध नियुक्ति जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।

    इसके अलावा, चालू दुग्ध संग्रह केंद्र (DCS) के स्थान पर नए दूध डालने के स्थान खोलने में अनियमितता, दूध टैंकरों को किराये पर लेने में गड़बड़ी, कॉम्फेड मुख्यालय द्वारा जारी उत्पाद संबंधी एसओपी का उल्लंघन तथा दूध टैंकरों के रखरखाव में खामियां भी जांच में उजागर हुई हैं।

    कमेटी की सिफारिश पर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से प्रबंध निदेशक के पद से मुक्त कर दिया गया है। कॉम्फेड ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी भी प्रकार के प्रभाव से मुक्त जांच सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

    कॉम्फेड ने यह भी बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए एक स्वतंत्र चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) फर्म की नियुक्ति की जाएगी। सीए फर्म को जांच सौंपे जाने की तिथि से 10 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

    Barauni Dairy Barauni Dairy MD Ravindra Prasad Barauni Dairy News Barauni Dairy Scam Begusarai News in hindi
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : दत्तक ग्रहण की बच्ची को डीएम ने कोलकाता की एकल माता को सौंपा…
    Next Article बेगूसराय में चयनित होम गार्डों का प्रशिक्षण रुका, विधायक अभिषेक आनंद ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.