Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : बेगूसराय में 18 व 21 जनवरी को होगी पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक परीक्षा…
Begusarai News : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना के विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत पुलिस अवर निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पदों पर बहाली के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन 18 जनवरी 2026 (रविवार) एवं 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा बेगूसराय के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा दोनों तिथियों को प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक…
Begusarai News : प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत मंसूरचक प्रखंड का निरीक्षण, जनसुनवाई आयोजित
Begusarai News : प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने मंसूरचक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों के साथ बैठक कर विभिन्न जनसमस्याओं की समीक्षा की। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक से हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने राशन कार्ड, नल-जल योजना सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने…
Begusarai News : वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) द्वारा प्रस्तावित विद्युत दरों के निर्धारण को लेकर गुरुवार को बेगूसराय समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई की अध्यक्षता बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री आमिर सुबहानी ने की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ताओं, चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उपभोक्ताओं ने प्रस्तावित विद्युत दरों को लेकर अपने-अपने सुझाव, आपत्तियाँ एवं समस्याएँ आयोग के समक्ष विस्तार से रखीं। NBPDCL की ओर से मुख्य अभियंता (संचालन…
Begusarai 4-Lane Elevated Flyover : बेगूसराय शहरवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर कपसिया चौक से जेल गेट तक बन रहा बहुप्रतीक्षित 4-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। परियोजना के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। करीब 4.5 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 130 पिलरों पर किया गया है। यह फ्लाईओवर बेगूसराय शहर के लिए एक अहम आधारभूत संरचना परियोजना मानी जा रही है, जो लंबे समय से शहर की ट्रैफिक समस्या का समाधान प्रदान करेगी। फिलहाल फ्लाईओवर पर…
Begusarai News : बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में पिछले 17 वर्षों से लटकी जल निस्तारण (सीवरेज) योजना अब एक बड़े घोटाले के आरोपों में घिर गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर ने DM श्रीकांत शास्त्री को आवेदन सौंपकर योजना में शामिल एजेंसियों और अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकारी धन की लूट करने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने और उन पर अविलंब प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है। 2008 से शुरू हुआ लूट का सिलसिला शिकायत के अनुसार, इस योजना की आधारशिला वर्ष 2008 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार…
Begusara Road Accident News : बेगूसराय में मकर संक्रांति पर दर्दनाक सड़क हादसा, पिता-पुत्र की मौत..
Begusara Road Accident News : बेगूसराय में मकर संक्रांति के दिन एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की जान चली गई। घटना मंझौल-गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हरसाईन पुल के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजी पंचायत के बड़ी मोरहा गांव निवासी राजदेव पासवान (65) और उनके पुत्र सुदीप पासवान (25) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बाइक से बेगूसराय डॉक्टर के यहां इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान…
Begusarai News : सिमरिया धाम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ मकर संक्रांति महोत्सव 2026..
Begusarai News : कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन गंगा नदी के पावन तट स्थित सिमरिया धाम में हर्षोल्लास के साथ किया गया। महोत्सव का शुभारंभ DM श्रीकांत शास्त्री ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गान से हुई। इसके उपरांत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी एवं उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बिट्टू कुमार सिंह द्वारा सभी आगत अतिथियों का हरित पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने मधुर लोकगीतों की प्रस्तुति दी,…
Maharani Kamsundari Devi net worth : बिहार का दरभंगा राज परिवार अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है। वहीं शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को भी इतिहास में विशेष स्थान प्राप्त है। मिथिला क्षेत्र में फैला यह राज करीब 8,380 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थापित था। इसका मुख्यालय दरभंगा रहा। 16वीं शताब्दी में मिथिला ब्राह्मण जमींदारों द्वारा स्थापित यह राज परिवार समय के साथ सामाजिक चेतना का केंद्र बना। सादगी और सेवा की मिसाल महारानी अधिरानी कामसुंदरी देवी का जन्म 22 अक्टूबर 1932 को मधुबनी जिले के मंगरौनी गांव में पंडित हंसमणि झा के घर हुआ…
Giriraj Singh : 18वीं लोकसभा के गठन के बाद दूसरे वित्तीय वर्ष का समय पूरा होने को है, लेकिन बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का रिपोर्ट कार्ड क्षेत्र की जनता को निराश करने वाला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, विकास के लिए आवंटित करोड़ों रुपये का फंड इस्तेमाल के अभाव में पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय विकास कार्यों की गति सुस्त पड़ गई है। आवंटित ₹9.80 करोड़, खर्च सिर्फ ₹1.85 करोड़ MPLADS (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) के तहत बेगूसराय के सांसद को अब तक लगभग ₹9 करोड़ 80 लाख की राशि मिल चुकी है।…
Begusarai News : बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में NH-28 पर मंगलवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फतेहा पुल के पास डायल 112 पुलिस वाहन और एक तेल टैंकर के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिस वाहन पर सवार एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डायल 112 पुलिस वाहन मुरली टोल से फतेहा की ओर जा रहा था, तभी रसीदपुर की दिशा से आ रहे तेल टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और…
