Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Railway News»बिहार से नहीं यहां से चलेगी देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train, जानें- रूट और किराया..
    Railway News

    बिहार से नहीं यहां से चलेगी देश की पहली Vande Bharat Sleeper Train, जानें- रूट और किराया..

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaJanuary 2, 2026 11:50 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Vande Bharat Sleeper Train
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Vande Bharat Sleeper Train : देश को जल्द ही पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद इसका रूट और लॉन्चिंग डेट फाइनल कर दी गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में जानकारी देते हुए बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता के हावड़ा से गुवाहाटी के कामाख्या स्टेशन के बीच चलेगी। यह ट्रेन 17 या 18 जनवरी को शुरू की जाएगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

    पूर्वोत्तर को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर फोकस

    रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को खासतौर पर 1000 से 1500 किलोमीटर की दूरी वाले रूट के लिए डिजाइन किया गया है। हावड़ा-गुवाहाटी रूट को ‘पूर्वोदय’ कॉन्सेप्ट के तहत चुना गया है। ताकि पूर्वोत्तर राज्यों की देश के बाकी हिस्सों से कनेक्टिविटी और मजबूत हो सके।

    16 कोच और 823 यात्रियों की क्षमता

    इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल होगा। ट्रेन की कुल यात्री क्षमता 823 यात्रियों की होगी। थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 सीटें होंगी। यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन अधिकतम 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

    कितना होगा किराया, विमान से सस्ता सफर

    यात्रियों के लिए सबसे अहम सवाल किराए को लेकर है। रेल मंत्री ने साफ किया कि वंदे भारत स्लीपर का किराया विमान के मुकाबले काफी कम रखा गया है। हावड़ा से गुवाहाटी तक थर्ड एसी का किराया 2300 रुपये, सेकंड एसी का 3000 रुपये और फर्स्ट एसी का 3600 रुपये होगा। इस किराए में सफर के दौरान मिलने वाला भोजन भी शामिल रहेगा।

    2026 के अंत तक 12 ट्रेनों का निर्माण

    रेल मंत्री ने यह भी बताया कि साल 2026 के अंत तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के 12 रेक तैयार हो जाएंगे। यानी 6 नई ट्रेनें रेलवे के बेड़े में शामिल होंगी। इन्हें देश के अन्य प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले लंबे रूट्स पर चलाने की योजना है।

    Vande Bharat Sleeper Train Vande Bharat Sleeper Train Fare Vande Bharat Sleeper Train Route
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai News : मंझौल का प्रथम श्रेणी पशु अस्पताल 25 साल से बदहाल, इलाज तो दूर छत भी नहीं
    Next Article Patna Encounter: पटना में सुबह-सुबह मुठभेड़, हत्या समेत 20 मामलों का आरोपी कुख्यात मैनेजर राय घायल
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Sonpur Division news : सोनपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान, ₹20 लाख से अधिक की राजस्व वसूली..

    January 6, 2026 10:01 pm

    Indian Railway : अलार्म चेन पुलिंग पर सोनपुर मंडल की सख्ती, 6 मामले दर्ज…₹3,500 जुर्माना वसूला

    January 6, 2026 9:56 pm

    Indian Railways: बिहार और झारखंड के इन 48 शहरों में बढ़ेगी ट्रेनों की संख्या, जानें- रूट…

    December 27, 2025 9:19 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.