Information related to Chandrayaan 4-5 launching

भारत अब चंद्रयान 4-5 से अंतरिक्ष में करेगा कमाल.. ISRO के चीफ ने बताया पूरा प्लान….

भारत में चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) को सफलतापूर्वक 23 अगस्त 2023 को शाम के 6:04 पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सुरक्षित लैंडिंग की थी और भारत विश्व का चौथा देश बन गया जिसने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। पूरे विश्व में भारत देश के वैज्ञानिकों की तारीफों के पुल बांधे गए थे। पर क्या आपको पता है, कि वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 4 (Chandrayaan-4) और चंद्रयान 5 (Chandrayaan-5) की भी तैयारी करनी शुरू कर दी है? तो आईए आपको वैज्ञानिकों के इन दो नए मिशन के बारे में बताते हैं।

ISRO के अध्यक्ष ने दी खुशखबरी

ISRO (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somnath) ने इंडियन स्पेस एसोसिएशन (Indian space association) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी खुशखबरी दी है उन्होंने मंगलवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले चरण के चंद्र मिशन – चंद्रयान 4 (Chandrayaan-4) और 5 (Chandrayaan-5) के लिए डिजाइन पूरा कर लिया, और इस मामले में हमारी टीम सरकार से अनुमति के लिए गुजारिश कर रही है।

भारत करेगा 5 वर्षों में 70 सैटेलाइट लॉन्च

इंडियन स्पेस संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ (S Somnath) ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है, कि हमारा लक्ष्य है कि हम 5 साल में धरती से 70 सैटेलाइट लॉन्च करेंगे जिसकी तैयारियां भी चल रही है। इसरो (ISRO) अध्यक्ष (S Somnath) ने संवाददाताओं से बताया कि 70 उपग्रहों में ‘नाविक’ क्षेत्रीय दिशा सूचक प्रणाली के लिए चार उपग्रह शामिल हैं जो अवस्थिति निर्धारण, दिशा सूचना सेवा प्रदान करेंगे। साथ ही, इनसैट 4डी मौसम उपग्रह, रिसोर्ससैट श्रृंखला के उपग्रह, रिमोट सेंसिंग और उच्च रिजोल्यूशन इमेजिंग के लिए कार्टोसैट उपग्रह शामिल हैं