महिलाओं की बल्ले बल्ले! सरकार Bank Account में ट्रांसफर करेगी 50 हजार रुपये, जानें- कैसे मिलेगा लाभ…

सुमन सौरब
1 Min Read

Subhadra Yojana : भारत सरकार महिलाओं को लेकर कई सारी योजनाएं लाती रहती है. इसी बीच महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ओडिशा सरकार सुभद्रा योजना लॉन्‍च करने जा रही है। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं को हर साल 10,000 रुपए देगी। ये राशि महिलाओं को दो किस्तों में दी जाएगी।

आपको बता दे की इस योजना का फायदा 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को मिलेगा। सरकार की ओर से इस योजना की एसओपी जारी कर दी गई है। PM मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से इस योजना को शुरू कर देगी। इस योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपये 5-5 हजार रुपये की किस्त में साल में दो बार दिए जाएंगे। इन 5 सालों में महिलाओं को कुल 50 हजार मिलेंगे।

बता दे की इस योजना के तहत सरकार राशि महिलाओं को सीधे उनके Bank Account में ट्रांसफर करेगी। इसके साथ ही महिलाओं को सुभद्रा डेबिट कार्ड भी दिया जाएगा। हरेक ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में सर्वाधिक Digital Transaction करने वाली 100 महिलाओं को सरकार 500 रुपये की अतिरिक्त राशि देगी।

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।