Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Land Division Rules : अब घर बैठे चुटकियों में हो जाएगा जमीन का बंटवारा! खबर पढ़कर खुश हो जाएंगे
    Bihar

    Land Division Rules : अब घर बैठे चुटकियों में हो जाएगा जमीन का बंटवारा! खबर पढ़कर खुश हो जाएंगे

    Nitesh Kumar JhaBy Nitesh Kumar JhaDecember 28, 2025 5:02 pmUpdated:December 28, 2025 5:03 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Land Division Rules
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Land Division Rules : बिहार के लोगों के लिए जमीन से जुड़े काम अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गए हैं। दरअसल, राज्य सरकार ने शनिवार से दाखिल-खारिज और पारिवारिक बंटवारे के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू कर दी है। अब बिहार भूमि पोर्टल पर सिर्फ एक आवेदन देकर पूरे परिवार की जमीन का बंटवारा हो सकेगा। इसके अलावा दाखिल-खारिज भी एक साथ किया जा सकेगा।

    यह साथ ही हो जाएगा दाखिल खारिज

    इस नई व्यवस्था की जानकारी उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि पहले पारिवारिक बंटवारे के बाद हर हिस्सेदार को अपने हिस्से की जमीन के लिए अलग-अलग दाखिल खारिज कराना पड़ता था। इससे लोगों को बार-बार आवेदन करना पड़ता था और प्रक्रिया लंबी व परेशान करने वाली हो जाती थी।

    प्रधान सचिव सी.के. अनिल के नेतृत्व में बनी टीम

    अब नई प्रणाली के तहत परिवार के सभी हिस्सेदारों के नाम उनके-उनके हिस्से की जमीन की जमाबंदी एक साथ कायम होगी। इसके साथ ही दाखिल खारिज की प्रक्रिया भी एक ही आवेदन में पूरी होगी। यह व्यवस्था प्रधान सचिव सी.के. अनिल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने तैयार की है। इसे बिहार भूमि पोर्टल की सेवाओं में शामिल कर दिया गया है।

    उपमुख्यमंत्री की अपील

    उपमुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने पूर्वजों की जमीन का विधिवत बंटवारा कर डिजिटल माध्यम से अपने हिस्से की जमीन अपने नाम दर्ज कराएं। जिन परिवारों में अब तक केवल मौखिक बंटवारे के आधार पर जमीन का इस्तेमाल हो रहा है, वे इस नई सुविधा का लाभ लेकर उसे सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करा सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि मौखिक बंटवारा आगे चलकर जमीन विवाद की बड़ी वजह बनता है और ऐसे मामलों में लोग कई सरकारी योजनाओं से भी वंचित रह जाते हैं। नई व्यवस्था में उत्तराधिकार-सह-बंटवारा की सुविधा भी दी गई है। इसके तहत किसी पूर्वज की मृत्यु के बाद उनकी जमीन का बंटवारा करते हुए सभी उत्तराधिकारियों के नाम एक साथ जमाबंदी की जा सकेगी। सरकार के अनुसार, अगस्त और सितंबर में चले राजस्व महाअभियान में 46 लाख से ज्यादा आवेदन मिले थे। इनमें अधिकांश बंटवारा और उत्तराधिकार से जुड़े थे। इन आवेदनों का निष्पादन तय समय में पूरा किया जाएगा।

    Land Division Rules Land Division Rules Bihar
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशोरूम से खूब बिक रही ये धाकड़ SUV! कम कीमत में माइलेज भी जबरदस्त…
    Next Article 1 जनवरी से बदल जाएगा Gas Cylinder से जुड़ा नियम- जेब पर पड़ेगा इतना असर…
    Nitesh Kumar Jha
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    ईंट-भट्ठे से मजदूर रहस्यमय ढंग से लापता, 12 दिन बाद दर्ज हुई गुमशुदगी

    April 17, 2026 10:48 am

    LPG Gas Cylinder Crisis : बिहार में LPG गैस किल्लत की से मची हलचल, एजेंसियों पर बढ़ी भीड़…

    March 11, 2026 9:51 am

    Anant Singh का वायरल वीडियो : RJD का दावा- ‘नायक नहीं, खलनायक है तू!’

    January 19, 2026 9:10 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    By Akhil VatsaApril 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai news :बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर…

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर जीरोमाइल स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि, गिरिराज सिंह ने किया माल्यार्पण

    April 24, 2026 6:08 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.