DESK : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र से एक मजदूर के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ओकील महतो पिछले 10 से 12 दिनों से गांव अलीपुर अटेरना स्थित हिन्द ब्रिक्स फील्ड भट्टे से गायब है, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार, ओकील महतो भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता था। वह अचानक बिना किसी को कुछ बताए वहां से चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया। साथी मजदूरों और परिचितों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
मामले में कृत्यनांद पुत्र रामनिवास ने बुढाना कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता मजदूर की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।उमर चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है तथा आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


