Begusarai News : जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा, रख-रखाव और संबंधित अभिलेखों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली और प्रवेश नियंत्रण सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीएम ने सभी आवश्यक अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और सुरक्षा प्रावधानों का प्रभावी ढंग से अनुपालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सामग्रियों की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सौरव कुमार सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

