डेस्क : पिछले कुछ दिनों से लक्षद्वीप और मालदीव का विवाद चरम पर है। देशभर में मालदीव और लक्षद्वीप के बीच तुलना की जा रही है। इसका असर इतना हुआ कि मालदीव घूमने जाने वाले लोगों ने अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। लक्षद्वीप में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसी ही एक खूबसूरत जगह बिहार के पास भी है, जहां आप छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। इस जगह का नाम है जमुई। जमुई की खूबसूरती देखने लायक है।
जमुई जिला प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है। इस जगह की खूबसूरती की चर्चा सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों में भी होती है। जमुई जिले का गरही डेम क्षेत्र बेहद खूबसूरत है। चारों तरफ जंगलों और पहाड़ों से घिरे इस डेम का नजारा लक्षद्वीप और मालदीव जैसा है। इस जगह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यह स्थान साबित करता है कि बिहार सिर्फ श्रमिक आपूर्तिकर्ता राज्य नहीं है, बल्कि इसमें पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
गरही डैम में बोटिंग के साथ-साथ पिकनिक का भी आनंद लिया जा सकता है। यह बांध तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा हुआ है और कई हजार एकड़ में फैला हुआ है। यहां आप प्रकृति के साथ समय बिता सकते हैं। जमुई आकर आप बिहार में ही लक्षद्वीप और मालदीव देख सकते हैं। अगर आपको लक्षद्वीप के लिए बुकिंग नहीं मिल पा रही है तो आप बिहार के जमुई जिले में ही अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां आपको कई मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे।