Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Bihar»Chirag Paswan को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर थाना में FIR दर्ज- कड़ी कार्रवाई की मांग..
    Bihar

    Chirag Paswan को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर थाना में FIR दर्ज- कड़ी कार्रवाई की मांग..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 12, 2025 9:25 amUpdated:July 12, 2025 9:36 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Chirag Paswan
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Chirag Paswan : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मिराज इदरीसी नामक व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से दी गई है। इस गंभीर मामले को लेकर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शुक्रवार रात लगभग सवा दस बजे जानकारी दी कि चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी के संबंध में पटना स्थित साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    अप्रत्याशित हार के डर से राजद के आपराधिक तत्व, जो बिहार में जंगलराज 2.0 लाना चाहते हैं, बौखलाहट में अब @iChiragPaswan जी को सोशल मीडिया पर बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।
    यह धमकी बिहार की सम्मानित पत्रकार के सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई।
    FIR संख्या 1592/25, दिनांक 11.07.2025,… pic.twitter.com/lci5YDCZec

    — Arun Bharti (@ArunBhartiLJP) July 12, 2025

    डॉ. भट्ट ने बताया कि पार्टी की ओर से दर्ज शिकायत में इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने संबंधित आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रवक्ता ने कहा कि यह केवल एक जनप्रतिनिधि और लोकतंत्र पर हमला नहीं है, बल्कि यह दलित नेतृत्व पर सीधा कुठाराघात है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    पार्टी प्रवक्ता ने देश के गृह मंत्री अमित शाह से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की किसी भी साजिश को नाकाम किया जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला सामने आने के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है।

    “हमें चिराग पासवान के खिलाफ सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है. इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसकी जांच की जा रही है.” – नीतीश चंद्र धारिया, साइबर थाना प्रभारी सह डीएसपी

    आपको बता दे की चिराग पासवान को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है. इसके तहत 33 कमांडों की तैनाती की जाती है जो 24 घंटे इनके साथ रहते हैं. इसके साथ 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड घर पर तैनात होते हैं. 6 राउंड द क्लॉक पीएसओ और 12 कमांडो हमेशा चिराग पासवान के साथ तैनात होते हैं.

    Chirag Paswan
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में 171 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल…
    Next Article राजेंद्र सेतु पर ‘स्पाइडर मैन’ स्टाइल में लूट- चलती ट्रेन से मोबाइल की चोरी..और फिर नदी में छलांग..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    गंगा का जलस्तर घटा फिर भी खतरे के निशान से ऊपर गंगा बेगूसराय Flood Update…

    September 14, 2026 12:10 am

    बेगूसराय में दिव्यांगजनों के लिए Job Camp, 17 सितंबर को 8 से 16 हजार तक रोजगार का मौका…

    September 13, 2026 11:57 pm

    पटना के CA गौरव गुंजन पर 457 करोड़ रुपये विदेश भेजने का आरोप, EOU ने दर्ज की FIR…

    September 13, 2026 11:48 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.