Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»राजेंद्र सेतु पर ‘स्पाइडर मैन’ स्टाइल में लूट- चलती ट्रेन से मोबाइल की चोरी..और फिर नदी में छलांग..
    Begusarai News

    राजेंद्र सेतु पर ‘स्पाइडर मैन’ स्टाइल में लूट- चलती ट्रेन से मोबाइल की चोरी..और फिर नदी में छलांग..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJuly 12, 2025 2:37 pmUpdated:July 12, 2025 10:41 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : अगर आप ट्रेन से राजेंद्र सेतु यानी सिमरिया पुल होते हुए यात्रा कर रहे हैं, तो सतर्क हो जाइए। खिड़की या गेट पर खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बनाना अब खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि अपराधियों ने अब लूट की नई तकनीक अपना ली है और वो भी ‘स्पाइडरमैन’ स्टाइल में…

    हाल ही में एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक अपराधी चलती ट्रेन के करीब पुल से झूलता हुआ एक यात्री के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश करता है। यह घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है, जब हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही कोसी एक्सप्रेस में एक यात्री खिड़की के पास बैठा हुआ नवनिर्मित रेल पुल का वीडियो बना रहा था। तभी अचानक एक युवक पुल की रेलिंग से रस्सी और कपड़े के सहारे लटका और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करता है। हालांकि,अपराधी की कोशिश नाकाम हो गई, लेकिन खतरे की गंभीरता एक बार फिर सबके सामने आ गई।

    Instagram पर यह पोस्ट देखें

    Begusarai Bihar (@thebegusarai) द्वारा साझा की गई पोस्ट

    ‘हाई-टेक’ चोरों का ‘हाई-रिस्क’ स्टाइल

    ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी सिमरिया पुल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में ऐसी कई वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर अब तक कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। इन लुटेरों का तरीका भी बेहद खतरनाक है। ये लोग अपने पैरों और एक हाथ को पुल के पिलर या रेलिंग से रस्सी या मोटे कपड़े की मदद से बांधते हैं। फिर ट्रेन के गेट या खिड़की पर बैठे यात्रियों के पास जैसे ही मोबाइल या पर्स दिखता है, सेकंड से भी कम समय में उसे झपट लेते हैं और ट्रेन के निकलने से पहले ही खुद को वापस पुल से नीचे लटका लेते हैं।

    पकड़े जाने पर नदी में छलांग

    इन शातिर लुटेरों की सबसे बड़ी ताकत है इनका फरारी का तरीका। यदि कोई यात्री उन्हें पकड़ने की कोशिश करता भी है, तो ये बिना डरे सीधे पुल से नदी में छलांग लगा देते हैं और तेज तैराकी की मदद से काफी दूर तक निकल जाते हैं।

    कैपिटल एक्सप्रेस में भी लूट

    इतना ही नहीं, हाल के दिनों में चकिया हॉल के पास कैपिटल एक्सप्रेस में अज्ञात चोरों ने ट्रेन में घुसकर न केवल यात्रियों से मारपीट की, बल्कि लूटपाट कर फरार हो गए। यात्रियों का कहना है कि रात के समय ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह लचर है।

    प्रशासन मौन, यात्रियों में डर का माहौल

    इन घटनाओं के बावजूद रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई विशेष सतर्कता या कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। यात्रियों में डर का माहौल है। खासकर वे लोग जो पहली बार इस रूट पर सफर कर रहे हैं या खिड़की पर बैठकर नदी और पुल का वीडियो बनाते हैं- उनके लिए यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

    Rajendra Setu
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleChirag Paswan को बम से उड़ाने की धमकी, साइबर थाना में FIR दर्ज- कड़ी कार्रवाई की मांग..
    Next Article बेगूसराय में गरजे प्रशांत किशोर : कहा- ‘फैक्ट्री गुजरात में, मजदूरी बिहार से’…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.