Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»निर्दलीय पप्पू यादव ने दिलाया एयरपोर्ट, तो गिरिराज सिंह क्यों नाकाम? मोदी के करीबी, फिर भी..
    Begusarai News

    निर्दलीय पप्पू यादव ने दिलाया एयरपोर्ट, तो गिरिराज सिंह क्यों नाकाम? मोदी के करीबी, फिर भी..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबSeptember 15, 2025 8:38 pmUpdated:September 15, 2025 8:46 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai News
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। क्योंकि पूर्णिया से हवाई जहाज की उड़ान शुरू हो चुकी है। दिलचस्प यह है कि पूर्णिया में एयरपोर्ट के लिए सबसे बड़ी भूमिका वहां के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने निभाई।

    जब पूर्णिया में एयरपोर्ट, तो बेगूसराय क्यों पिछड़ रहा है?

    बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह देश की राजनीति में बड़ा नाम हैं। उन्हें बीजेपी का फायर ब्रिगेड नेता भी कहा जाता है। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में शुमार हैं। ऐसे में जनता पूछ रही है कि आखिर क्यों इतने प्रभावशाली सांसद होने के बावजूद बेगूसराय को एयरपोर्ट की सुविधा अब तक नहीं मिल पाई?

    गौरतलब है कि बेगूसराय को बिहार की औद्योगिक राजधानी कहा जाता है। यहां देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी IOCL बरौनी, बरौनी थर्मल पावर प्लांट, फर्टिलाइज़र फैक्ट्री, डेयरी, पेप्सी प्लांट और कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं। इन सबके बावजूद यहां हवाई सुविधा न होना बेगूसराय के लिए एक बड़ी विडंबना है।

    लोगों का कहना है कि जब छोटे जिलों में एयरपोर्ट बन सकते हैं और उड़ान सेवाएं शुरू हो सकती हैं, तो बेगूसराय जैसे औद्योगिक और घनी आबादी वाले जिले को अब तक क्यों नज़रअंदाज़ किया जा रहा है? सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस तेज़ है।

    कई लोग सवाल कर रहे हैं। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने दम पर पूर्णिया में एयरपोर्ट दिलवा सकते हैं, तो बीजेपी के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह क्यों नाकाम हैं? क्या बेगूसराय की जनता को सिर्फ चुनावी वादों से बहलाने के लिए ही एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया जाता है?

    फिलहाल, लोगों को उम्मीद है कि जिस तरह पूर्णिया से उड़ान शुरू हुई है, उसी तरह बेगूसराय का सपना भी एक दिन पूरा होगा। लेकिन सच यह है कि अभी तक यह सपना सिर्फ चुनावी घोषणाओं और वादों तक ही सीमित है।

    Begusarai Airport Begusarai news
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपदयात्रा से अमिता भूषण ने किया चुनावी समर का आगाज़, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
    Next Article बेगूसराय में होमगार्ड जवानों के दो गुटों में जमकर भिड़ंत, रोड़ेबाजी में दो दर्जन से अधिक घायल
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.