Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…
    Begusarai News

    बेगूसराय में ‘सुशासन’ को चुनौती : एक तरफ ‘हिसाब’ का दावा, दूसरी तरफ माफिया का खुलेआम ‘तांडव’…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबJanuary 29, 2026 7:56 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Video of sand mafia in Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    खास बातें :

    • गंगा दियारा में खुलेआम लहराए हथियार, फायरिंग का वीडियो वायरल।
    • पुलिस की मौजूदगी में दी गालियां, दो नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी।
    • स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाया माफिया को संरक्षण देने का आरोप।

    Begusarai News : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हाल ही में हुंकार भरी थी कि मार्च 2026 तक राज्य से भू-माफियाओं का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। सरकार के इस दावे की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि बेगूसराय से आई एक खौफनाक तस्वीर ने प्रशासन के इकबाल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

    क्या पुलिस का खौफ खत्म हो गया है?

    चकिया थाना क्षेत्र के रूपनगर गंगा दियारा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बालू माफिया न केवल खुलेआम हथियार लहरा रहे हैं, बल्कि अंधाधुंध फायरिंग भी कर रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस की मौजूदगी की परवाह किए बिना गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं और कानून को ठेंगे पर रख रहे हैं।

    वर्चस्व की जंग में सहमे किसान

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दियारा के इस दुर्गम इलाके में बालू के अवैध खनन को लेकर आए दिन खूनी संघर्ष की स्थिति बनी रहती है। ताजा मामले में वायरल वीडियो के आधार पर यह स्पष्ट है कि अपराधियों के मन से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है। माफियाओं के डर से क्षेत्र के किसानों ने अपने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है, जिससे कृषि कार्यों पर भी संकट गहरा गया है।

    पुलिस की कार्रवाई और एफआईआर

    वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा- ‘रूपनगर निवासी सुदीन पासवान के बयान पर सिमरिया गांव के कारी सिंह उर्फ रुद्रा सिंह और रामचंद्र सिंह को नामजद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS), आर्म्स एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।’

    प्रशासनिक व्यवस्था पर उठते सवाल

    वीडियो में दिख रहा फुटेज यह सवाल खड़ा करता है कि क्या पुलिस का इकबाल वाकई खत्म हो गया है? अपराधियों द्वारा पुलिस के समक्ष ही गाली-गलौज करना प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करता है। हालांकि, डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि माफियाओं के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

    कथनी और करनी में अंतर कब तक?

    एक ओर सरकार 2026 तक माफियाओं के ‘पूरे हिसाब’ का रोडमैप तैयार कर रही है, तो दूसरी ओर धरातल पर बालू माफिया समानांतर सरकार चला रहे हैं। बेगूसराय की घटना केवल एक अपराध नहीं, बल्कि राज्य के गृह विभाग के लिए एक गंभीर चेतावनी है। यदि पुलिस बल की मौजूदगी में अपराधी गोलियां चला रहे हैं, तो आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है।

    Begusarai news Begusarai News in hindi Begusarai News Today Begusarai sand mafia Begusarai sand mafia video
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंटर परीक्षा 2026 : बेगूसराय में धारा 144 लागू, जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी…
    Next Article बेगूसराय : जिला स्तरीय नियोजन मेले में उमड़ा युवाओं का सैलाब, 1107 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार का अवसर
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    By The BegusaraiMay 12, 2026 2:48 pm

    Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के महमदपुर फत्ता दियारा क्षेत्र में अपराधियों द्वारा अवैध रूप…

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.