Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय : BPSC शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में UP के तीन फर्जी शिक्षक दबोचे गए, नौकरी के लिए आधार वाला ‘खेल’..
    Begusarai News

    बेगूसराय : BPSC शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में UP के तीन फर्जी शिक्षक दबोचे गए, नौकरी के लिए आधार वाला ‘खेल’..

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 19, 2025 10:16 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Fake Teacher Arrested In Begusarai
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Fake Teacher Arrested In Begusarai : बेगूसराय में BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती काउंसलिंग के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने तीन फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लेकिन इन्होंने फर्जी तरीके से बिहार का आधार कार्ड बनवाकर आरक्षण का लाभ लेते हुए नौकरी पाने की कोशिश की। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा?

    आपको बता दे की काउंसलिंग के दौरान जब इन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई तो आधार कार्ड की बारीकी से पड़ताल करने पर तीनों अभ्यर्थी फर्जी पाए गए। इन लोगों ने अपने आधार कार्ड में पता बदलकर बिहार का दिखाया था, जिससे यह साबित हो सके कि वे बिहार के निवासी हैं और आरक्षण का लाभ प्राप्त कर सकें। लेकिन, काउंसलिंग अधिकारियों की सतर्कता के चलते उनकी धोखाधड़ी पकड़ी गई।

    गिरफ्तार अभ्यर्थियों के नाम और ठिकाने

    गिरफ्तार किए गए फर्जी अभ्यर्थियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

    1. पप्पू कुमार भारती
    2. अखिलेश कुमार
    3. शिव शंकर

    इन तीनों का मूल निवास उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बताया जा रहा है।

    पुलिस की कार्रवाई और जांच

    काउंसलिंग के दौरान जब दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली, तो अधिकारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या अन्य अभ्यर्थी भी इस प्रकार के फर्जी दस्तावेजों के सहारे बिहार में सरकारी नौकरियों का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

    सरकारी प्रक्रिया पर असर

    इस घटना ने सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिक्षा विभाग इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की कड़ी जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि इस प्रकार की धोखाधड़ी दोबारा न हो सके।

    BPSC की सख्ती और आगे की कार्रवाई

    शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि काउंसलिंग के दौरान कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। BPSC TRE-3 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन लगातार काउंसलिंग प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के सुदीप कुमार बने IIS अधिकारी, जानें- पत्रकारिता से प्रशासनिक सेवा तक का सफर…
    Next Article बेगूसराय : मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट करने पर कांग्रेस विचार विभाग ने किया मौन धरना प्रदर्शन..
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.