Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»78 साल का इंतज़ार खत्म : बखरी से पहली बार बना कोई विधायक मंत्री, संजय पासवान ने रचा इतिहास
    Begusarai News

    78 साल का इंतज़ार खत्म : बखरी से पहली बार बना कोई विधायक मंत्री, संजय पासवान ने रचा इतिहास

    Mahesh BhartiBy Mahesh BhartiNovember 20, 2025 7:26 pmUpdated:November 20, 2025 7:27 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Bakhri Assembly Seat
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Bakhri Assembly Seat : बेगूसराय जिले के बखरी विधानसभा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। आज़ादी के बाद प्रथम आम चुनाव में इस सीट के गठन के 78 वर्ष बाद पहली बार इस क्षेत्र से कोई विधायक राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हुआ है।

    लोजपा (राम विलास) के नव-निर्वाचित विधायक संजय कुमार पासवान ने मंत्री बनकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बखरी विधानसभा से जितने भी विधायक जीते, वे कभी मंत्री नहीं बन पाए थे। इसके उलट, बेगूसराय जिले के अन्य क्षेत्रों चेरिया बरियारपुर, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय, तेघड़ा और बछवाड़ा से अब तक दो-दो और तीन-तीन विधायक मंत्री बन चुके हैं। लेकिन बखरी सीट को यह सम्मान पहली बार मिला है।

    1952 में गठन, 78 साल तक ‘मंत्री पद’ से दूर रहा बखरी

    बखरी विधानसभा क्षेत्र का गठन 1952 में हुआ था और पहले विधायक शिव व्रत नारायण सिंह चुने गए थे। इसके बाद 1957 से यह सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित कर दी गई।

    1957–1967: कांग्रेस का दौर

    • इस दशक में कांग्रेस के मेदनी पासवान ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की।

    1967–2000: वामपंथी वर्चस्व

    • 1967 और 1969 में CPI के युगल किशोर पासवान ने जीत हासिल की और यहीं से बखरी वामपंथी गढ़ बन गया।
    • 1972, 1977, 1980: CPI के रामचंद्र पासवान
    • 1985 से 2000: CPI के राम विनोद पासवान ने इस सीट पर लंबा कब्ज़ा बनाए रखा।
    • लगातार चार दशक तक वामपंथ इस क्षेत्र में मजबूत बना रहा।

    2000 के बाद समीकरण बदले

    • 2000: RJD के रामानंद राम ने CPI को हराया।
    • 2005: CPI के राम विनोद पासवान की वापसी।
    • 2010: BJP के टिकट पर रामानंद राम ने CPI का गढ़ ढहा दिया।
    • 2015: RJD के उपेन्द्र पासवान विजयी हुए।
    • 2020: सीट गठबंधन में CPI को मिली, और सूर्यकांत पासवान ने भाजपा के रामशंकर पासवान को हराया।

    2025: संजय कुमार पासवान की ऐतिहासिक जीत

    इस बार NDA की तरफ से यह सीट LJP (राम विलास) के खाते में गई। लोजपा के उम्मीदवार संजय कुमार पासवान ने महागठबंधन के CPI विधायक को 17,000 से अधिक वोटों से हराकर सीट अपने नाम की। आज मंत्री परिषद विस्तार में उन्हें LJP कोटे से मंत्री नियुक्त किया गया।

    चिराग पासवान की पहली पसंद माने जाने वाले संजय कुमार पासवान के मंत्री बनने से SC आरक्षित बखरी क्षेत्र और पूरे बेगूसराय जिले में विकास के नए अवसर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। बखरी विधानसभा, जिसने 1952 से लेकर आज तक वामपंथ, कांग्रेस, RJD, BJP और CPI सभी का दौर देखा लेकिन मंत्री पद की दहलीज तक कभी नहीं पहुँच सका, अब आखिरकार इस सम्मान का हकदार बन चुका है।

    संजय कुमार पासवान का मंत्री बनना केवल राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि बखरी के 78 साल पुराने इतिहास में लिखी गई एक नई और महत्वपूर्ण इबारत है।

    Bakhri Assembly Seat Bakhri News Sanjay Paswan Bakhri Sanjay Paswan Begusarai Sanjay Paswan LJP Sanjay Paswan Minister
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुःख की घड़ी में सहारा : बेगूसराय में डूबने से मृत 17 लोगों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रुपये…
    Next Article शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत : बेगूसराय में प्रभारी हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़खानी का आरोप..
    Mahesh Bharti
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.