Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»सोनपुर-कटिहार मेमू में छिनतई का विरोध के दौरान ट्रेन से गिरा 25 वर्षीय यात्री, अस्पताल में भर्ती
    Begusarai News

    सोनपुर-कटिहार मेमू में छिनतई का विरोध के दौरान ट्रेन से गिरा 25 वर्षीय यात्री, अस्पताल में भर्ती

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 16, 2025 8:52 pmUpdated:August 16, 2025 9:00 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Barauni Railway line
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : यदि आप भी बरौनी-तेघड़ा और बरौनी-सिमरिया रेलखंड पर यात्रा करने की सोच रहे है तो जरा संभल जाइए! क्योंकि इन दिनों ये रेलखंड चोर, उचक्कों, स्नेचर और झपटमार गिरोहों का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है। रोजाना किसी न किसी यात्री के साथ लूटपाट या छिनतई की वारदात सामने आ रही है। सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और आराम से फरार हो जाते हैं।

    ताजा मामला 14 अगस्त की शाम का है। ट्रेन संख्या 63306 सोनपुर-कटिहार मेमू ट्रेन में खगड़िया निवासी 25 वर्षीय यात्री रंजन कुमार बदमाशों का शिकार बन गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन बरौनी फ्लैग स्टेशन पर रुकी ही थी कि तीन-चार बदमाश कोच में घुस आए और रंजन कुमार से जबरन सामान छीनने लगे। विरोध करने पर यात्री ने बदमाशों का पीछा किया और अपना सामान तो बचा लिया, लेकिन ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बेगूसराय स्टेशन पर तैनात पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। घायल यात्री ने बरौनी जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते 3 जुलाई को भी ट्रेन संख्या 13247 कैपिटल एक्सप्रेस में बदमाशों ने आतंक मचाया था। रात लगभग दो बजे न्यू बरौनी स्टेशन से खुलने के बाद चकिया और राजेंद्रनगर पुल स्टेशन के बीच करीब आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने जनरल कोच में धावा बोल दिया। दर्जनभर से अधिक यात्रियों के साथ मारपीट कर उनके मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिए गए थे। इस दौरान दर्जनों यात्री घायल भी हो गए थे।

    लगातार हो रही वारदातों से यात्रियों में भय और आक्रोश दोनों है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब ट्रेन और स्टेशनों पर सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती है, तब भी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं हो पा रही है। यात्रियों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो इस रेलखंड पर सफर करना जोखिम भरा बना रहेगा।

    Begusarai news Sonpur-Katihar MEMU train
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय : इलाज छोड़ अंधविश्वास में उलझे परिजन, करंट से गई फल विक्रेता की जान
    Next Article बेगूसराय में जॉब कैंप : 100 पदों पर होगी बहाली.. 23,000 रुपये तक मिलेगी सैलरी
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    By The Begusarai DeskApril 29, 2026 5:28 pm

    Begusarai News : बिहार में जहाँ एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लाख…

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    Begusarai News : नीतीश के राज्यसभा जाते ही नावकोठी में लालटेन युग की हुई शुरुआत

    April 25, 2026 3:52 pm

    Begusarai News: महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का विरोध, हड़ताली चौक पर पीएम मोदी का पुतला दहन

    April 25, 2026 2:01 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.